विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बाढ़ राहत की राशि रिश्तेदारों को बांटी', पूर्णिया में वार्ड सदस्य पर घोटाले का आरोप; DM से जांच की मांग

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:27 PM (IST)

पूर्णिया के रूपौली प्रखंड में बाढ़ राहत राशि वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है।

रूपेश कुमार। फोटो जागरण

 रूपेश कुमार। फोटो जागरण

HighLights

  1. रूपौली में बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता का आरोप।

  2. वार्ड सदस्य पर रिश्तेदारों के नाम सूची में जोड़ने का आरोप।

  3. जिलाधिकारी से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग।

संवाद सूत्र, रूपौली। पूर्णिया जिले के रूपौली प्रखंड में बाढ़ राहत राशि के वितरण को लेकर असंतोष है। बैरिया गांव के वार्ड नंबर 14 निवासी रूपेश कुमार ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर राहत सूची की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने वार्ड सदस्य अरविंद कुमार चौरसिया पर अपने रिश्तेदारों के नाम सूची में शामिल कराने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, रूपेश कुमार बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।

उनका आरोप है कि राहत दिलाने के नाम पर वार्ड सदस्य ने उनसे 500 रुपये लिए, लेकिन राशि उनके खाते में नहीं आई। प्रभावितों की सूची में अपना नाम तलाशने पर उन्हें वह नहीं मिला।

रूपेश कुमार ने दावा किया कि वार्ड सदस्य ने वार्ड नंबर 14 की सूची में अपना, पत्नी माला देवी, विवाहित पुत्री बुलबुल कुमारी और भाई नवीन चैरसिया का नाम दर्ज कराया।

वार्ड नंबर 05 की सूची में अविवाहित पुत्री सन्नु कुमारी और अविवाहित पुत्र कन्हैया कुमार सहित अन्य रिश्तेदारों के नाम भी शामिल किए गए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड के प्रभावित लोगों के नामों में वार्ड बदलकर फेरबदल किया गया। आवेदक ने जिलाधिकारी से बाढ़ राहत सूची की जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें- कटिहार में तीन दिन में कई मौतें, फिर भी बिना नंबर प्लेट की बसें और बाइक सड़कों पर बेखौफ, कार्रवाई कब