'...तब बिजेंद्र यादव की जगह मैं होता डिप्टी सीएम'; RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताई 22 विधायक के समय की कहानी
राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर उन्होंने पार्टी छोड़ी होती तो आज वह उपमुख्यमंत्री होते। उन्होंने अपनी पार्टी के प्रति वफादारी और लालू प्रसाद के ...और पढ़ें

राजद विधायक भाई वीरेंद्र व डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव। फाइल
HighLights
भाई वीरेंद्र ने कहा, पार्टी छोड़ता तो होता उपमुख्यमंत्री।
उन्होंने राजद और लालू प्रसाद के प्रति वफादारी जताई।
सम्राट चौधरी से मुलाकात को विकास कार्यों से जोड़ा।
डिजिटल डेस्क, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक भाई वीरेंद्र इन दिनों लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। अब उन्होंने कहा कि यदि पार्टी से भाग गए होते तो आज डिप्टी सीएम होते।
पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के प्रति नाराजगी जताने के बाद अब उन्होंने अपने खिलाफ हो रही बयानबाजी पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि उन्हें सब पता है कि उनके खिलाफ क्या हो रहा है, लेकिन वे इतने छोटे आदमी नहीं हैं कि यह बताने लगें कि उनके खिलाफ कौन क्या कर रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को बचाने और अपना चेहरा छिपाने के लिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, भाई वीरेंद्र ने खुद को पार्टी का जांचा-परखा आदमी बताते हुए कहा कि वे लंबे समय से राजद और लालू प्रसाद के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं।
'22 विधायक थे, सब भाग गए, भाई वीरेंद्र साथ रहे'
भाई वीरेंद्र ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि एक समय पार्टी के 22 विधायक थे, लेकिन मुश्किल दौर आने पर कई लोग पार्टी छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि उस समय भी भाई वीरेंद्र लालू प्रसाद के साथ खड़े रहे।
उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि अगर वे भी पार्टी छोड़कर चले गए होते तो शायद आज तस्वीर कुछ और होती। उन्होंने कहा कि संभव है कि आज बिजेंद्र प्रसाद यादव उपमुख्यमंत्री नहीं होते और उनकी जगह भाई वीरेंद्र उपमुख्यमंत्री होते।
लेकिन मैंने बहुत त्याग किया है। लालू प्रसाद के सिद्धांतों को गांव-गांव पहुंचाना चाहते हैं। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।
झारखंड में पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन पर भी बोले
झारखंड में पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों और युवाओं के आंदोलन को लेकर भी भाई वीरेंद्र ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश के छात्र और नौजवान अपने भविष्य की चिंता को लेकर सड़क पर उतर रहे हैं।
खबरें और भी
जब किसी देश का नौजवान जाग जाता है तो कोई भी सरकार हो, उसे झुकना ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
सम्राट चौधरी से मुलाकात पर दी सफाई
एक दिन पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ भाई वीरेंद्र की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
इस पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात राजनीतिक कारणों से नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर हुई थी।
यह भी पढ़ें- तेजस्वी के फैसले का भाई वीरेंद्र ने किया स्वागत; बोले- नए सिरे से मजबूत होगी RJD, नीतीश कुमार का भी किया जिक्र