'भाजपा भ्रष्टाचार की गंगोत्री, नीतीश के चहेते भी रहे संलिप्त', सृजन घोटाले पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले को लेकर भाजपा को 'भ्रष्टाचार की गंगोत्री' बताया और नीतीश कुमार के चहेतों पर संलिप्तता का आरोप लगाया। ...और पढ़ें
-1786303723661_m.webp)
तेजस्वी यादव। (फाइल फोटो)
HighLights
तेजस्वी ने भाजपा को भ्रष्टाचार की गंगोत्री कहा।
सृजन घोटाले में नीतीश के चहेतों पर आरोप।
5500 करोड़ के घोटाले में जांच पर सवाल।
राज्य ब्यूरो, पटना। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले के हवाले से भाजपा के साथ निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी अंगुली उठाई है।
भाजपा को भ्रष्टाचार की गंगोत्री बताते हुए उन्होंने सृजन घोटाले में नीतीश के चहेतों के डूबे होने का आरोप लगाया है। रविवार को बयान जारी कर तेजस्वी ने कहा कि आज से ठीक नौ वर्ष पूर्व बिहार में 5500 करोड़ रुपये के सृजन घोटाले का पर्दाफाश हुआ था।
सरकारी खजाने के 5500 करोड़ रुपये तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों ने अपने नजदीकियों के निजी खातों में ट्रांसफर किए थे।
भाजपा के कई नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के घोटालेबाजों के साथ लेन-देन और घनिष्ठता के स्पष्ट साक्ष्य मिले थे, लेकिन जांच एजेंसियों ने सब पर मिट्टी डाल दी।
लूटे गए धन का अब तक कोई हिसाब-किताब नहीं या लेखा-जोखा नहीं मिला। भाजपा की भ्रष्टाचारी रूपी गंगोत्री में डुबकी लगाकर पापियों के सब पाप धुल जाते है। बोलो जय सियाराम! 5500 करोड़ लूट सृजन के दुर्जन कर रहे आराम!