रोहतास हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वी यादव, बोले- हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
तेजस्वी यादव ने रोहतास के जोगिया गांव में मजदूरी विवाद में मारे गए चंद्रेश्वर चौधरी के परिवार से मुलाकात की। ...और पढ़ें
-1786189743328_m.webp)
चंद्रेश्वर चौधरी की पत्नी और स्वजन से मिलते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। (जागरण)
HighLights
तेजस्वी यादव ने पीड़ित चंद्रेश्वर चौधरी के परिवार से मुलाकात की।
मजदूरी मांगने पर हुई हत्या को शर्मनाक बताया।
हत्यारों को सजा मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प।
संवाद सूत्र, दिनारा (रोहतास)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में दो दिन पूर्व मजदूरी मांगने के विवाद में तीन दिन पूर्व मनियारी मिल्की निवासी चंद्रेश्वर चौधरी की अजीत तिवारी द्वारा गोली मारकर की गई हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को पीड़ित परिवार से मिल ढाढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि जबतक चंद्रेश्वर चौधरी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिल जाती है, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से कहा कि वे एसपी से बात किए हैं। पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है। अगर कोई बकाया मजदूरी मांगे और बदले में उनको घर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी जाए तो विधि व्यवस्था की इससे शर्मनाक स्थिति नहीं हो सकती।
राज्य सरकार की विफलता
यह राज्य सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा कि परिवार की सुरक्षा को लेकर डीजीपी से भी बात करेंगे। अभी भी पीड़ित परिवार को कुछ लोग धमकी दे रहे हैं।
-1786189948091.webp)
उन्होंने कहा कि हमलोग सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते हैं। गरीबों, पीछड़ों, दलितों के अधिकार की बात करते हैं। जो भी सामंतवादी शक्ति अगर अत्याचार करती है तो हमलोग मुंहतोड़ जवाब देंगे, हमलोग लड़ाई लड़ेंगे। जरुरत पड़ेगी तो हमलोग परिवार को आर्थिक मदद भी करेंगे।
आपलोग अधिकार के लिए आवाज बुलंद रखिए, हमलोग हर तरह से मदद पहुंचाएंगे। इस क्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए। तेजस्वी यादव ने मृतक की पत्नी बिमला देवी, पुत्र दीपक चौधरी व परिवार के अन्य सदस्यों से मिल घटना की पूरी जानकारी ली।