पटना विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, सबसे ज्यादा राजनीति शास्त्र का रहा कट-ऑफ
पटना विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक रेगुलर कोर्स सत्र 2026-30 के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी है, जिसमें राजनीति विज्ञान का कट-ऑफ 88.6% और जूलॉजी ...और पढ़ें

HighLights
पटना विश्वविद्यालय ने स्नातक की पहली मेधा सूची जारी की।
राजनीति विज्ञान में 88.6%, जूलॉजी में 85% रहा कट-ऑफ।
नामांकन 10 से 12 जून तक, दूसरी सूची 15 जून को।
जागरण संवाददाता, पटना। पटना विश्वविद्यालय ने मंगलवार को चार वर्षीय स्नातक रेगुलर कोर्स सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय सबसे अधिक पटना कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के सामान्य वर्ग के छात्र का कट-ऑफ 88.6 प्रतिशत रहा। इसके बाद विज्ञान संकाय में पटना साइंस कॉलेज में जूलाजी विभाग में 85 प्रतिशत कट-ऑफ गया है।
इसके अलावा पटना साइंस कॉलेज के गणित विभाग का कट-ऑफ 84 प्रतिशत, पटना कॉलेज में जियोग्राफी विभाग का कट-ऑफ 84.4 प्रतिशत, मगध महिला कॉलेज के इतिहास विभाग का कट-ऑफ 85 प्रतिशत, पटना साइंस कॉलेज में भौतिकी विभाग में सामान्य वर्ग के छात्र का कट-ऑफ 80.6 प्रतिशत रहा।
विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज में सबसे अधिक मांग राजनीति शास्त्र, जूलाजी, गणित, फिजिक्स, जियोग्राफी, इतिहास, इकोनामिक्स विषय की है।
पहली मेधा सूची से 10 से 12 जून तक लेना होगा नामांकन
विश्वविद्यालय की ओर से जारी पहली मेधा सूची में शामिल विद्यार्थी के लिए 10 जून से 12 जून तक काउंसिलिंग और नामांकन प्रक्रिया आयोजित होगी। जिन आवेदकों का मेधा सूची में नाम होगा वैसे विद्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.pup.ac.in पर अपनी लगा-इन आइडी एवं पासवर्ड की मदद से एलाटमेंट लेटर में अंकित नामांकन शुल्क जमा कर एलाटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
यदि किसी विद्यार्थी को उनके पसंदीदा विषय नहीं मिला, तो वे नामांकन कराने के बाद पोर्टल पर लाग-इन कर अपग्रेडेशन का विकल्प चुनेंगे। अगली सूची में सीट उपलब्ध रहने पर अपग्रेडेशन की संभावना होगी। विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर भी आवंटित किए गए कॉलेज में नामांकन लेना अनिवार्य है। इसके अलावा दूसरी मेधा सूची 15 जून को जारी की जाएगी।
खबरें और भी
यूजी रेगुलर और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए कुल 14791 आवेदन आए
विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि यूजी कोर्स में नामांकन के लिए रेगुलर और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन के लिए कुल 14791 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 12238 विद्यार्थियों ने फार्म फीस जमा कर दिया है।
इसके अलावा तीसरे स्थान पर ला (बीबीए एलएलबी) के लिए कुल 1160 छात्रों ने आवेदन किया है। वहीं, यूजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स सबसे अधिक कंप्यूटर साइंस और बीबीए में नामांकन के लिए विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
बीसीए में 972 और बीबीए में 665 छात्रों ने आवेदन किया है। उन्होंने कि विद्यार्थी प्रथम मेधा सूची के आधार अपना नामांकन निर्धारित तिथि पर आवंटित किए गए कॉलेज में लेंगे।
कॉलेज वार विभिन्न विषयों का कट-ऑफ (सामान्य वर्ग के लिये)
पटना कॉलेज
- राजनीति शास्त्र- 88.6 प्रतिशत
- इकोनामिक्स- 77.2 प्रतिशत
- भूगोल- 84.4 प्रतिशत
- इतिहास- 84 प्रतिशत
बीएन कॉलेज
- साइकोलाजी- 81.8 प्रतिशत
- राजनीति शास्त्र साइंस- 85.8 प्रतिशत
- जियोग्राफी- 78.2 प्रतिशत
- जूलाजी- 80.4 प्रतिशत
- फिजिक्स- 72.2 प्रतिशत
- इकोनोमिक्स- 70 प्रतिशत
पटना साइंस कॉलेज
जूलाजी- 85 प्रतिशत
फिजिक्स- 80.6 प्रतिशत
केमेस्ट्री- 79.4 प्रतिशत
सांख्यिकी- 77 प्रतिशत
गणित- 84 प्रतिशत
मगध महिला कॉलेज
राजनीति शास्त्र - 88.6 प्रतिशत
बीकाम सेल्फ फाइनेंस- 68 प्रतिशत
इतिहास- 85 प्रतिशत
गणित- 79.4 प्रतिशत
इकोनाेमिक्स- 76.4 प्रतिशत
फिजिक्स- 74.8 प्रतिशत
वाणिज्य महाविद्यालय
बीकाम रेगुलर- 76.8 प्रतिशत
बीकाम सेल्फ फाइनेंस- 61.8 प्रतिशत
यह भी पढ़ें- बिहार के 123 दलित छात्र जाएंगे विदेश, सरकार उठाएगी पढ़ाई का खर्च
यह भी पढ़ें- RML इंस्टीट्यूट के नर्सिंग छात्र की मौत में बड़ा मोड़; 5 सहपाठियों पर केस, CCTV फुटेज ने बढ़ाई उलझन