Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के 123 दलित छात्र जाएंगे विदेश, सरकार उठाएगी पढ़ाई का खर्च 

    Updated: Wed, 10 Jun 2026 03:53 AM (IST)

    बिहार सरकार अनुसूचित जाति के 123 छात्रों को उच्च शिक्षा (पीजी/पीएचडी) के लिए विदेश भेजेगी, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने ...और पढ़ें

    मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन। फोटो जागरण

     मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन। फोटो जागरण

    HighLights

    1. बिहार सरकार 123 दलित छात्रों को विदेश भेजेगी उच्च शिक्षा हेतु।

    2. प्रत्येक छात्र पर एक करोड़ तक का खर्च सरकार उठाएगी।

    3. सभी प्रखंडों में अंबेडकर छात्रावास और आवासीय विद्यालय बनेंगे।

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। बिहार सरकार में अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार दलितों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस समाज के युवा शिक्षा के बूते आज विभिन्न विभागों में बड़े पदों पर काम कर रहे हैं।

    नेशनल ओवरसीज छात्रवृति योजना के तहत बिहार के अनुसूचित जाति के 123 विद्यार्थियों को सरकार पीजी या पीएचडी जैसी उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजेगी। प्रत्येक विद्यार्थी पर चाहे एक करोड़ रुपए तक खर्च हो जाए।

    सभी प्रखंडों में बनेगा हस्टल

    महेंद्रू स्थित अंबेडकर कल्याण छात्रावास परिसर में मंगलवार को आयोजित पूर्ववर्ती दलित छात्रों के सम्मान समारोह में वह बोल रहे थे। उन्होंने छात्रावास में रह कर सफल हुए कई पूर्ववर्ती छात्रों को सम्मानित किया।

    मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि बिहार के सभी प्रखंडों में अंबेडकर छात्रावास बनेगा। सभी विधान सभा में अंबेडकर आवासीय विद्यालय खोला जाएगा। इस दिशा में तेजी से काम जारी है।

    उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने विदेश में शिक्षा ग्रहण करने के बाद देश को उसका संविधान दिया। इसी तरह से दलित विद्यार्थी अच्छी और उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाए इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

    सरकार सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस मौके पर मंत्री ने विद्यार्थियों से बातचीत कर छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया।

    छात्रावास के छात्र नायक पवन कुमार, छात्र नेता अमर आजाद ने डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा छात्रावास में देने समेत अन्य मांग किया। कार्यक्रम में पिंटू मांझी, मंजीत कुमार, पवन कुमार, सन्नी पासवान, सुधीर रजक, मुकेश पासवान, बादल कुमार, सूरज पासवान, गोलू पासवान समेत अन्य उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें- सहरसा में पुलिस की कार्रवाई, खादीपुर हाट मैदान से 85 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ 2 तस्कर दबोचे

    यह भी पढ़ें- बस्ती में फंदे से लटक कर किशोरी ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

    खबरें और भी