पटना ट्रैफिक अलर्ट: डाकबंगला से गांधी मैदान तक वाहनों की नो-एंट्री, ऑटो और बसों का नया रूट लागू
पटना में सोमवार सुबह 7 बजे से जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक तिरंगा यात्रा के कारण कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
सोमवार सुबह 7 बजे से तिरंगा यात्रा के कारण रूट डायवर्जन लागू।
डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान तक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित।
मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों के लिए भी अलग से मार्ग निर्धारित।
जागरण संवाददाता, पटना। जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक सोमवार की सुबह सात बजे से तिरंगा यात्रा (पदयात्रा) के मद्देनजर यातायात पुलिस ने कई जगहों पर रूट डायवर्जन किया है। जो कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।
इस दौरान डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क), न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड तथा छज्जूबाग से टीएन बनर्जी रोड की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित है।
इन मार्गों पर नहीं चलेंगे वाहन
- डाकबंगला चौराहा से गांधी मैदान (चिल्ड्रेन पार्क) व न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड तक सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगा।
- इसी तरह बुद्ध मार्ग में कोतवाली टी से पुलिस लाइन तक पूर्वी दिशा में जाने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे।
- छज्जूबाग एसडीओ आवास से टीएन बनर्जी रोड की तरफ वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- बुद्ध मार्ग से छज्जूबाग मोड़ से एसडीओ आवास की तरफ वाहनों की नो एंट्री।
- जेपी गोलंबर, रामगुलाम चौक होते हुए कारगिल चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
- इस दौरान वोल्टास मोड़ से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन विद्यापति मार्ग, बुद्ध मार्ग होते हुए पुलिस लाइन तिराहा की ओर जा सकेंगे।
- आयुक्त कार्यालय के सामने जेपी गंगा पथ के नीचे स्थित गोलंबर से गांधी मैदान की ओर आने वाले फ्लैंक में सिर्फ तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले आगंतुकों को आने की अनुमति रहेगी।
मालवाहक और व्यावसायिक वाहनों के लिए व्यवस्था
चिरैयाटाड़ और गोरियाटोली की तरफ मालवाहक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इसी तरह, मीठापुर से बुद्ध मार्ग और आर-ब्लाक गोलंबर से मालवाहक वाहनों का आयकर गोलंबर की ओर परिचालन नहीं होगा।
पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले आटो डाकबंगला चौराहा से न्यू डाकबंगला और भट्टाचार्य मोड़ से मुड़कर एक्जीविशन रोड तक आएंगे और वहां से वापस सीडीए बिल्डिंग गोलंबर, गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन जाएंगे।
इंजीनियरिंग कॉलेज से चलने वाली नगर बसें गांधी चौराहा-मछुआटोली-दरियापुर तिराहा से नाला रोड-पीरमुहानी-सीडीए बिल्डिंग गोलंबर, गोरियाटोली होते हुए पटना जंक्शन तक जाएंगी और उसी मार्ग से वापस आएंगी।
पटना सिटी से आने वाले आटो या ई-रिक्शा मुसल्लहपुर हाट, बारी पथ से खजांची रोड तक आएंगे और वापसी में खजांची रोड से अशोक राजपथ में आकर गायघाट की ओर जाएंगे।
यह भी पढ़ें- 'तिरंगे के सम्मान से लेकर कलम की ताकत तक', देशभक्ति पर पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के बेबाक बोल