Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल में भारतीय वाहनों के लिए नए नियम लागू, PM बालेन शाह ने लिया एक और बड़ा फैसला

    Updated: Fri, 17 Apr 2026 05:17 PM (IST)

    नेपाल सरकार ने भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के लिए नए, सख्त नियम लागू किए हैं। अब नेपाल में प्रवेश से पहले भंसार अनुमति और दैनिक शुल्क अनिवार्य है। द ...और पढ़ें

    नेपाल का प्रधानमंत्री बालेन शाह।

    नेपाल का प्रधानमंत्री बालेन शाह।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, पटना/पूर्वी चंपारण। नेपाल सरकार ने भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहनों के संचालन (Indian Vehicle Rules In Nepal) को लेकर अपने कानूनी नियमों को और अधिक कड़ा कर दिया है।

    सीमा पार से नेपाल जाने वाले पर्यटकों और व्यापारियों के लिए अब यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उन्हें भारी जुर्माने और वाहन ज़ब्त होने जैसी कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

    भंसार (कस्टम) अनुमति जरूरी

    नेपाल सरकार द्वारा लागू भंसार (कस्टम) महाशुल्क ऐन 2071 के तहत, अब किसी भी भारतीय सवारी साधन को नेपाल की सीमा में प्रवेश करने से पहले आधिकारिक भंसार अनुमति लेना अनिवार्य है।

    यह नियम स्पष्ट करता है कि बिना वैध अनुमति के नेपाल की सड़कों पर भारतीय वाहन चलाना गैर-कानूनी माना जाएगा। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में न केवल आर्थिक दंड लगाया जाएगा, बल्कि वाहन को स्थायी रूप से जब्त भी किया जा सकता है।

    निर्धारित दैनिक शुल्क की दरें

    नेपाल में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए उपयोग के आधार पर दैनिक शुल्क श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार हैं:

    • दोपहिया वाहन (बाइक या स्कूटर): 100 रुपये प्रतिदिन।
    • तीन पहिया वाहन: 400 रुपये प्रतिदिन।
    • चार पहिया वाहन (कार, जीप, वैन): 600 रुपये प्रतिदिन।

    यह शुल्क भंसार कार्यालय पर जमा करना होता है, जिसके बाद ही वाहन को नेपाल में प्रवेश की अनुमति मिलती है।

    30 दिनों की अधिकतम समय सीमा तय

    आपको बता दें कि नए नियमों का सबसे महत्वपूर्ण पहलू वाहनों के रुकने की अवधि से संबंधित है। भंसार शुल्क चुकाने के बावजूद, कोई भी विदेशी वाहन एक आर्थिक वर्ष में अधिकतम 30 दिनों तक ही नेपाल में चलाया जा सकता है।

    यह 30 दिनों की अवधि चाहे लगातार हो या अलग-अलग समय अंतराल (टुकड़ों) में, कुल मिलाकर 30 दिन से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    समय सीमा उल्लंघन पर भारी जुर्माना

    यदि कोई वाहन निर्धारित 30 दिनों की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी नेपाल की सीमा के भीतर पाया जाता है, तो उस पर प्रतिदिन के आधार पर अतिरिक्त विलंब शुल्क (Fine) लगाया जाएगा।

    खबरें और भी

    दंड की दरें निम्नलिखित हैं:

    • बाइक और स्कूटर: 2000 रुपये प्रति दिन अतिरिक्त।
    • अन्य वाहन (कार, जीप आदि): 2500 रुपये प्रति दिन अतिरिक्त।

    यह भी पढ़ें- नेपाल के सख्त भंसार नियम से भारत के बॉर्डर बाजार में सन्नाटा, 100 रुपये से ऊपर के सामान पर शुल्क

    यह भी पढ़ें- नेपाल का नया आदेश- भारत से ₹100 से अधिक की खरीदारी पर देना होगा शुल्क, व्यापारियों की चिंता बढ़ी