Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना हाई कोर्ट को मिलेंगी पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, मीनाक्षी एम राय के नाम की सिफारिश

    Updated: Sun, 24 May 2026 12:52 AM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम राय को पटना हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश ...और पढ़ें

    न्यायाधीश मीनाक्षी एम राय। फाइल फोटो

    न्यायाधीश मीनाक्षी एम राय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मीनाक्षी एम राय पटना हाई कोर्ट की नई मुख्य न्यायाधीश।

    2. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र से की अनुशंसा।

    3. वर्तमान मुख्य न्यायाधीश 4 जून को होंगे सेवानिवृत्त।

    विधि संवाददाता, पटना। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायाधीश को पटना हाई कोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा केंद्र सरकार से की है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू आगामी 4 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

    उनके स्थान पर न्यायाधीश मीनाक्षी एम राय को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया है। अब केंद्रीय कानून मंत्रालय को उनकी नियुक्ति की औपचारिक अधिसूचना जारी करनी है।

    न्यायमूर्ति मीनाक्षी एम राय का जन्म 12 जुलाई 1964 को सिक्किम में हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कालेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक तथा कैंपस ला सेंटर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।

    वर्ष 1990 में वह दिल्ली बार में नामांकित हुईं और दिल्ली हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में वकालत की। उसी वर्ष उन्हें सिक्किम न्यायिक सेवा में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह सिविल जज नियुक्त किया गया।

    वह इस पद पर नियुक्त होने वाली सिक्किम की पहली महिला बनीं। न्यायिक सेवा के दौरान उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल, फैमिली कोर्ट जज, एनडीपीएस कोर्ट तथा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के विशेष न्यायाधीश सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल; गाड़ियों में तोड़फोड़

    यह भी पढ़ें- बिहार से ऑपरेट हो रहा था पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क, मुस्तफा के WhatsApp चैट और कॉल रिकॉर्ड्स खंगालने में जुटी ATS