Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जबलपुर बैंक लूटकांड में गया से आरोपित गिरफ्तार, 349 ग्राम लूटा गया सोना बरामद

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 04:02 PM (IST)

    बिहार पुलिस की एसटीएफ ने जबलपुर बैंक लूटकांड के आरोपी श्रवण कुमार उर्फ छोटू महतो को गया के इमामगंज से गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटे गए 349 ग्राम ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. जबलपुर बैंक लूटकांड का आरोपी गया से गिरफ्तार।

    2. आरोपी श्रवण कुमार से 349 ग्राम सोना बरामद।

    3. बिहार एसटीएफ ने अंतरराज्यीय समन्वय से की कार्रवाई।

    राज्य ब्यूरो, पटना। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पिछले वर्ष हुए चर्चित बैंक लूटकांड में बिहार पुलिस की एसटीएफ को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने आरोपित श्रवण कुमार उर्फ छोटू महतो को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए 349 ग्राम सोने के आभूषण, पिस्टल, दो कारतूस और मोबाइल बरामद किया है।

    पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2025 को जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र स्थित इसाफ बैंक शाखा से हथियारबंद अपराधियों ने करीब 14.873 किलोग्राम सोने के आभूषण और पांच लाख रुपये से अधिक नकद लूट लिया था।

    इस मामले में जबलपुर पुलिस के साथ अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की गई है। पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार सिंह और आनंद कुमार के नेतृत्व में एसओजी-09 ने बैंक एवं ज्वेलरी सेल, अभियान दल-04 इमामगंज और स्वाट टीम बोधगया के सहयोग से जांच आगे बढ़ाई।

    जांच के दौरान पहले गिरफ्तार आरोपित सुनील पासवान की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद 25 जुलाई 2026 को इमामगंज क्षेत्र से श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि उसने लूटे गए सोने को खरीदा था। उसकी निशानदेही पर 349 ग्राम सोना बरामद किया गया।

    पुलिस के अनुसार, श्रवण कुमार जबलपुर बैंक लूटकांड के अलावा गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में हुए गोल्ड लूट मामले में भी वांछित है। पूछताछ में उसने अन्य अपराधियों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

    पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपित का ई-डोजियर तैयार कर आगे की कार्रवाई जबलपुर पुलिस के साथ समन्वय में की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- दरभंगा में ऑनलाइन होगी निगम की टैक्स वसूली, बंदरों के आतंक से राहत की तैयारी, कचरा वाहनों पर सख्ती

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में NH किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद: हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    खबरें और भी