मुजफ्फरपुर में NH किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद: हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में नेता चौक के पास एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और ...और पढ़ें
-1785057532765_m.webp)
HighLights
अज्ञात महिला का शव कांटी के नेता चौक पर मिला।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।
मृतका की पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच किनारे नेता चौक के समीप रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कांटी थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने की कोशिशों में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर नेता चौक के पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में एक शव को देखा। महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी कांटी थाना पुलिस को दी।
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि अपराधियों ने किसी अन्य स्थान पर महिला की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को नेता चौक के पास लाकर फेंक दिया है।
हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। ताकि पता चल सकें कि शव कहीं से ला कर फेंका गया या यहीं मौत हुई है।
कांटी थानाध्यक्ष ने बताया कि नेता चौक के पास से एक महिला का शव बरामद किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मृतका की पहचान के लिए हुलिये के आधार पर आसपास के थानों और हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की शिकायतों की जांच की जा रही है।