विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईशान क‍िशन को CM ने द‍िया 1 करोड़ का पुरस्कार; विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Published: Fri, 15 May 2026 02:23 PM (IST)

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन को ICC T20 विश्व कप 2026 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बिहार सरकार ने एक ...और पढ़ें

ईशान क‍िशन को 1 करोड़  रुपये का चेक प्रदान करते सीएम  सम्राट चौधरी। सौ-एक्‍स

ईशान क‍िशन को 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान करते सीएम सम्राट चौधरी। सौ-एक्‍स

HighLights

  1. ईशान किशन को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला।

  2. ICC T20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन के लिए।

  3. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चेक सौंपकर सम्मानित किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार के युवा क्रिकेटरों का जलवा इन दिनों राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार बढ़ता जा रहा है।

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के बाद अब भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान क‍िशन (Ishan Kishan) को भी बिहार सरकार ने बड़े सम्मान से नवाजा है।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।

CM

शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें सम्मान स्वरूप चेक सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मुख्यमंत्री ने इस मौके की तस्वीर अपने एक्स हैंडल पर साझा की। 

लिखा कि बिहार के लाल ईशान किशन ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य दोनों का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईशान आगे भी भारतीय क्रिकेट में अपना दमखम दिखाते हुए नाम रोशन करते रहेंगे।

मौके पर मुख्‍य सचिव प्रत्‍यय अमृत, दीपक कुमार भी मौजूद रहे। 

बिहार के क्रिकेट को मिल रही नई पहचान

हाल के दिनों में बिहार के युवा क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा से पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। कम उम्र में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोर रहे वैभव सूर्यवंशी को भी इससे पहले तत्‍कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया था।

खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि बिहार सरकार द्वारा खिलाड़ियों को इस तरह प्रोत्साहन दिए जाने से राज्य के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा और आने वाले समय में बिहार से और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम तक पहुंच सकेंगे।

ईशान किशन को सम्मानित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनके प्रशंसकों में उत्साह देखा गया। क्रिकेट प्रेमियों ने इसे बिहार के खेल इतिहास के लिए गर्व का क्षण बताया।

यह भी पढ़ें- अंडर-19 विश्वकप के हीरो वैभव सूर्यवंशी को CM नीतीश ने किया सम्मानित; ताबड़तोड़ पारि‍यों के लिए 50 लाख का इनाम