विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंडर-19 विश्वकप के हीरो वैभव सूर्यवंशी को CM नीतीश ने किया सम्मानित; ताबड़तोड़ पारि‍यों के लिए 50 लाख का इनाम

Published: Sun, 22 Feb 2026 06:09 PM (IST)

Bihar News: अंडर-19 विश्वकप में भारत को ट्रॉफी जिताने वाले बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को सम्‍मानित करते सीएम नीतीश कुमार, साथ में डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री वि‍जय चौधरी व अन्‍य।

वैभव सूर्यवंशी को सम्‍मानित करते सीएम नीतीश कुमार, साथ में डिप्‍टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री वि‍जय चौधरी व अन्‍य।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। Cricketer Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में 175 रन बनाकर भारत को ट्राफी जिताने वाले प्रदेश के 14 वर्षीय ताबड़तोड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के सात मुकाबलों में 62.71 की औसत से सबसे अधिक 439 रन बनाने वाले क्रिकेटर को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में सीएम ने एक अणे मार्ग स्थित ''संकल्प सभागार'' में 50 लाख रुपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान किया। 

भारतीय क्र‍िकेट की नई उम्‍मीद  

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडर-19 विश्वकप में भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं।

वैभव बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं। इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिए और राज्य एवं देश का नाम फलक पर पहुंचाते रहिए।

मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें। राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल आधारभूत संरचना का निर्माण कराया जा रहा है।

Vaibhav Suryavanshi

(वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक सौंपते सीएम नीतीश कुमार।)

ख‍िलाड़‍ियों को हर प्रकार की सुविधा दे रही सरकार 

खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुए उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह भी थे। 

इनके अलावा खेल विभाग के सचिव महेंद्र कुमार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण सहित अन्य वरीय अधिकारी, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि राकेश तिवारी, वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी, भाई उज्ज्वल एवं आशीर्वाद सूर्यवंशी तथा अभिजीत डिसूजा उपस्थित थे।