Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में आज जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे नेतृत्व

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    बिहार सरकार 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के तहत स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए पटना में आज भव्य तिरंगा यात्रा क ...और पढ़ें

    तिरंगा यात्रा। (फाइल फोटो)

    तिरंगा यात्रा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा।

    2. जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक मार्च।

    3. हर प्रखंड को 4 हजार तिरंगे झंडे उपलब्ध।

    राज्य ब्यूरो, पटना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान–2026 का व्यापक आयोजन किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज (सोमवार) पटना में सुबह 10 बजे जेपी गोलंबर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा जेपी गोलंबर प्रारंभ होकर कारगिल चौक तक कला एवं संस्कृति विभाग के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत राज्यभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

    इसमें राजधानी पटना में तिरंगा यात्रा, सेल्फी विद तिरंगा, तिरंगा थीम पर आधारित प्रकाश सज्जा, तिरंगा रंगोली तथा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल है।

    उपलब्ध कराए गए 4 हजार तिरंगे झंडे

    यह अभियान के लिए हर प्रखंड को 4 हजार तिरंगे झंडे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके तहत राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता एवं वितरण के साथ विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक संस्थानों में आम नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

    अभियान का उद्देश्य इसी राष्ट्रीय भावना को जन-जन तक पहुंचाना और प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ना है।

    यात्रा को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। सुरक्षा की दृष्टि से रूट सेनिटाइजेशन, पर्याप्त पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी होगी।

    साथ ही यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन निकासी की समुचित व्यवस्था की गई है। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बिहारवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने में योगदान दें।

    यह भी पढ़ें- 'गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में लागू हो शराबबंदी', केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने उठाई मांग

    खबरें और भी