Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gopal Mandal: ई. शैलेंद्र खांटी फॉरवर्ड, बैकवर्ड का पानी तक नहीं पीते; नीतीश के MLA का विवादित बयान

    Updated: Thu, 26 Sep 2024 02:47 PM (IST)

    बिहार के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही पार्टी के सांसद अजय मंडल पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र के खिलाफ वि ...और पढ़ें

    बिहार CM नीतीश कुमार और गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल। फाइल फोटो
    बिहार CM नीतीश कुमार और गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विधायक गोपाल मंडल ने फिर अगड़ी-पिछड़ी की राजनीति को हवा देने की कोशिश की
    2. अपनी ही पार्टी के सांसद अजय मंडल और भाजपा विधायक के खिलाफ दिया विवादित बयान
    3. कहा- पूर्व सांसद बुलो मंडल की कहानी खत्म, बिहपुर विधानसभा अब इंजीनियर शैलेंद्र का

    संवाद सूत्र, बिहपुर। गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने एक बार अपनी पार्टी के सांसद अजय कुमार मंडल, पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल और गठबंधन दल के भाजपा विधायक ई़ शैलेंद्र के खिलाफ विवादित बयान दिया है। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अगड़ी-पिछड़ी की राजनीति को हवा देने की कोशिश की है।

    गोपाल मंडल ने मंगलवार को जाह्नवी चौक पर जाम कर रहे लोगों के बीच ये बातें कहीं थीं। ग्रामीण तटबंध की सुरक्षा में प्रशासन की उदासीन से आक्रोशित थे। इस दौरान गोपाल मंडल ने कहा कि बाढ़ के समय में किसी नुकसान से पहले गांव के लोग व इंजीनियर सबकुछ संभाल लेते थे। अब इंजीनियर लोग आते भी नहीं है।

    ई. शैलेंद्र पर विवादित बयान

    उन्होंने बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र के सिर ठिकरा फोड़ते हुए कहा कि लगता है बिहपुर विधानसभा में कोई जनप्रतिनिधि हइये नहीं है। ई. शैलेंद्र तो खांटी फॉरवर्ड हैं। बैकवर्ड का पानी भी नहीं पीते हैं। जातिवाद खूब करते हैं। बैकवर्ड गांव में घुमाकर इस बार वोट दिलवाए थे। अब जनता के बीच ई. शैलेंद्र के प्रति आक्रोश है।

    परबत्ता वाले पूर्व मंत्री आरएन सिंह जब बैकवर्ड इलाके में आते थे तो गाड़ी का काला शीशा चढ़ा लेते थे। गठबंधन में ये लोग हैं, इसलिए प्रचार कर चुनाव जिता देते थे। विधायक ने कहा कि ई़ शैलेंद्र कहते हैं कि उन्हें कलम से जवाब देंगे। कलम खाली उनके पास ही है। हम क्या मूर्खे हैं। ग्रेजुएट हैं।

    खबरें और भी

    विधायक ई. शैलेंद्र कहते हैं कि सुखियों में रहने के लिए मैं बोलता हूं। मैं गलत नहीं बोलता हूं। इलाका बाढ़ग्रस्त है। हम पैजामा पहनकर कहां-कहां कूदते रहेंगे। मैं ई़ शैंलेंद्र का विरोध नहीं कर रहा हूं, उन्हें सजग कर रहा हूं।

    अब पांच साल तक नहीं दिखेंगे सांसद

    अपनी ही पार्टी के सांसद अजय मंडल के बारे में कहा कि वे लाचार व बीमारी हैं। अजय मंडल जीत गए अब पांच साल तक ढूंढते रहे जनता। अजय को कोई चिंता नहीं है। मोदी-नीतीश के नाम पर फिर जीत जाएंगे। पूर्व सांसद सह जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल पर भी हमला करते हुए कहा कि बुलो की कहानी खत्म हो गई है। बिहपुर विधानसभा अब ई़ शैलेंद्र का है।

    अनाप-शनाप बोलना गोपाल की दिनचर्या:

    बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि उनके क्षेत्र की जनता विधायक गोपाल मंडल के बयान को गंभीरता से नहीं लेती है तो मैं क्यूं लूं। उनके बयान पर टिप्पणी कर अपना ही अपमान करना होगा। रोज-रोज अनाप-शनाप बोलना उनकी दिनचर्या व व्यवहार में शामिल हो गया है।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मैं ही थामे हुए हूं भागलपुर की राजनीति', गोपाल मंडल ने इस MLA-MP को जमकर सुनाया

    ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार के फेमस विधायक पर केस दर्ज, सांसद अजय मंडल को कहा था 'काला नाग'