छठ से पहले ही दिल्ली-पटना ट्रेनों में सीटों का संकट, तेजस राजधानी-संपूर्ण क्रांति में अभी से REGRET
दिवाली और छठ पूजा से करीब दो महीने पहले ही दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में सीटों का भारी ...और पढ़ें

तेजस राजधानी
HighLights
दिवाली-छठ से पहले दिल्ली-पटना ट्रेनों में सीट संकट।
तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति में 7 नवंबर को 'REGRET'।
यात्रियों को अभी से वैकल्पिक यात्रा की तलाश करनी होगी।
जागरण संवाददाता, पटना। दिवाली और छठ पूजा में अभी करीब दो महीने का समय बाकी है, लेकिन दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों में अभी से सीटों की मारामारी शुरू हो गई है। बुकिंग खुलने के साथ ही कई प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों को सीट के बजाय ‘REGRET’ का झटका मिल रहा है। 7 नवंबर को दिल्ली से पटना आने वाली ट्रेनों की उपलब्धता में यह तस्वीर सामने आई है।
तेजस राजधानी में तीनों क्लास ने दिया झटका
नई दिल्ली से राजेंद्र नगर टर्मिनल आने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310) में 3A, 2A और 1A तीनों श्रेणियों में REGRET दिखाई दे रहा है।
यानी इन श्रेणियों में अब वेटिंग टिकट की गुंजाइश भी नहीं बची है। त्योहारों से पहले ही ट्रेन की सीटों की स्थिति ने बिहार आने वाले यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है।
संपूर्ण क्रांति में भी सीटों का संकट
दिल्ली-पटना के यात्रियों की पसंदीदा संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12394) का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इस ट्रेन में स्लीपर, 3E और 3A श्रेणी में REGRET दिख रहा है।
ऐसे में दिल्ली और आसपास के शहरों से छठ में बिहार आने की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने अभी से दूसरी ट्रेनों और विकल्पों की तलाश की चुनौती खड़ी हो गई है।
राजधानी-दुरंतो में भी बढ़ी वेटिंग की मार
सिर्फ तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति ही नहीं, दिल्ली से पटना आने वाली अन्य प्रमुख ट्रेनों में भी सीटों की उपलब्धता तेजी से कम हो रही है।
राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग देखने को मिल रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि त्योहार नजदीक आने पर आरक्षण की स्थिति और मुश्किल हो सकती है।
छठ में घर लौटने की तैयारी, अभी से बढ़ी टेंशन
बिहार के बाहर रहने वाले बड़ी संख्या में लोग दिवाली और छठ के दौरान घर लौटते हैं। खासकर दिल्ली-एनसीआर से पटना आने वाली ट्रेनों में हर साल भारी भीड़ रहती है।
इस बार त्योहारों से काफी पहले ही प्रमुख ट्रेनों में REGRET दिखने से यात्रियों के बीच टिकट को लेकर चिंता बढ़ गई है।
7 नवंबर की बुकिंग ने दिखाया आने वाले दिनों का हाल
8 सितंबर की शाम टिकट उपलब्धता की तस्वीर में 7 नवंबर के लिए तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति की कई श्रेणियों में REGRET सामने आया। ऐसे में त्योहारों की भीड़ बढ़ने के साथ स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
दिल्ली से पटना आने वाले यात्रियों के लिए समय रहते टिकट की योजना बनाना बेहद जरूरी नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर जाना है बिहार? नोट कर लें ट्रेन टिकट बुकिंग की ये तारीखें, IRCTC पर पहले कर लें ये काम
