विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली और छठ पर जाना है बिहार? नोट कर लें ट्रेन टिकट बुकिंग की ये तारीखें, IRCTC पर पहले कर लें ये काम

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:10 PM (IST)

Chhath Puja Bihar Train Ticket: छठ महापर्व और दिवाली के लिए बिहार जाने वाले यात्रियों को ट्रेन टिकट बुकिंग की ...और पढ़ें

IRCTC पर बुकिंग से पहले ये काम जरूर कर लें

IRCTC पर बुकिंग से पहले ये काम जरूर कर लें

HighLights

  1. छठ और दिवाली के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू।

  2. 7 नवंबर यात्रा की बुकिंग 8 सितंबर से।

  3. IRCTC अकाउंट तैयार रखें, सुबह 8 बजे करें बुकिंग।

राधा कृष्ण, पटना। Chhath Puja Bihar Train Ticket: छठ महापर्व पर बिहार लौटने की तैयारी कर रहे लाखों यात्रियों के लिए अब सबसे अहम समय शुरू हो गया है। दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार आने वाली ट्रेनों में त्योहार के दौरान सीटों की मांग तेजी से बढ़ती है। ऐसे में अगर आप भी छठ पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रेन टिकट की बुकिंग डेट अभी से नोट कर लें.

छठ से पहले दिवाली की टिकट बुकिंग से शुरू होगी असली दौड़

इस बार दिवाली 8 नवंबर को है और छठ पूजा का मुख्य पर्व 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य के साथ पूरा होगा।

बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए दिवाली और छठ के बीच भी ट्रेनों में भारी दबाव रहने की संभावना है। खासकर दिल्ली, मुंबई, पंजाब और हरियाणा से बिहार आने वाली ट्रेनों में सीटों की मांग काफी बढ़ सकती है।

7 नवंबर की यात्रा के लिए 8 सितंबर को खुलेगी बुकिंग

अगर आपकी यात्रा 7 नवंबर 2026 की है, तो सामान्य 60 दिन की रिजर्वेशन व्यवस्था के तहत टिकट बुकिंग 8 सितंबर की सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

वहीं 8 नवंबर को यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुकिंग 9 सितंबर से खुलेगी। यानी यात्रा की तारीख बदलते ही टिकट बुक करने की तारीख भी बदल जाएगी।

सिर्फ एक दिन का फर्क, लेकिन टिकट पर बड़ा असर

त्योहारों के सीजन में कन्फर्म सीटों की मांग सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा रहती है। इसलिए टिकट बुकिंग की तारीख को लेकर की गई छोटी-सी गलती भारी पड़ सकती है। जिस दिन आपकी यात्रा है, उसके 60 दिन पहले बुकिंग विंडो खुलते ही टिकट लेने की कोशिश करना बेहतर रहेगा।

IRCTC पर बुकिंग से पहले ये काम जरूर कर लें

ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए IRCTC अकाउंट पहले से तैयार रखें। यात्रा की तारीख, बोर्डिंग स्टेशन, गंतव्य और पसंदीदा ट्रेन पहले ही तय कर लें। यात्री का नाम और अन्य जरूरी जानकारी भी पहले से तैयार रखना बुकिंग के दौरान समय बचा सकता है।

सुबह 8 बजे का समय क्यों है इतना अहम?

रेलवे की सामान्य आरक्षण व्यवस्था में ऑनलाइन बुकिंग सुबह 8 बजे शुरू होती है। त्योहारों के दौरान शुरुआती समय में ही बड़ी संख्या में यात्री टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं।

ऐसे में बुकिंग खुलने के समय तक IRCTC अकाउंट में लॉगिन रहना और भुगतान का विकल्प तैयार रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

छठ के लिए कब-कब घर लौटना होगा सबसे जरूरी?

साल 2026 में छठ पर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य होगा। बिहार आने वाले यात्रियों के लिए 13 से 16 नवंबर के आसपास की यात्रा तारीखें सबसे महत्वपूर्ण रहेंगी।

छठ की ट्रेन के लिए अभी से बनाएं पूरा प्लान

अगर आपका लक्ष्य छठ से पहले बिहार पहुंचना है, तो सिर्फ छठ की तारीख देखकर टिकट बुक करने की योजना न बनाएं। यात्रा में लगने वाला समय, ट्रेन का रूट और संभावित भीड़ को ध्यान में रखकर तारीख तय करें।

खासकर दूर-दराज के शहरों से आने वाले यात्रियों को आखिरी समय तक टिकट का इंतजार करने से बचना चाहिए।

कन्फर्म टिकट के लिए इस तारीख को न करें मिस

छठ पर बिहार लौटने वालों के लिए अभी सबसे जरूरी काम है अपनी यात्रा की तारीख फाइनल करना। 7 नवंबर की यात्रा के लिए 8 सितंबर और 8 नवंबर की यात्रा के लिए 9 सितंबर की तारीख याद रखें।

बुकिंग खुलते ही पसंदीदा ट्रेन में सीट उपलब्ध है या नहीं, यह तुरंत चेक करें। त्योहारों की भीड़ में जितनी जल्दी तैयारी होगी, उतनी ही आसानी से यात्रा का प्लान बनाया जा सकेगा।