सरकारी नौकरी: बिहार होमगार्ड में 65 पदों पर निकला भर्ती का नोटिफिकेशन, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गृह रक्षा वाहिनी में कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती की अधिसूचना ...और पढ़ें

बीपीएसएससी में गृह रक्षकों के 65 पदों के लिए आवेदन (AI Generated Image)
HighLights
बीपीएसएससी ने कंपनी कमांडर के 65 पदों की घोषणा की।
आवेदन 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
स्नातक डिग्री और 24-50 वर्ष आयु सीमा आवश्यक।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने गृह विभाग (विशेष शाखा) के अंतर्गत बिहार गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में कंपनी कमांडर (गुल्म समादेष्टा) के 65 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
इसके लिए 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है।
आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भारतीय पुरुष, महिला और मंगलामुखी (थर्ड जेंडर) के गृह रक्षक (दैनिक कर्तव्य भत्ताभोगी खिलाड़ी सहित) इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता एक अगस्त 2026 तक स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र एक अगस्त 2026 को न्यूनतम 24 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष होनी चाहिए। नियुक्ति प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी।
पहले चरण में प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा होगी, जबकि दूसरे चरण में शारीरिक योग्यता/दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?
प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित होंगे। मुख्य परीक्षा में सफल रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
