BPSC TRE 4: बिहार टीचर भर्ती के लिए 21 सितंबर से आवेदन शुरू होने की उम्मीद, आयोग ने X पर किया ट्वीट, देखें डिटेल
बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती (BPSC TRE 4.0 Bharti 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर से शुरू होने की पूरी संभावना है।

BPSC TRE 4 Recruitment 2026
HighLights
बिहार अध्यापक भर्ती के लिए 21 सितंबर से आवेदन।
आवेदन शुरू होने से पहले OTR कर लें पूरा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार टीचर भर्ती (BPSC TRE 4) 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) द्वारा X अकाउंट पर ट्वीट कर आवेदन शुरू होने की संभावित तिथि की जानकारी दी गई है। नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार टीचर भर्ती के लिए 21 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन स्टार्ट किये जा सकते हैं।
संशोधित अधिसूचना भी होगी जारी
आयोग की ओर से आवेदन शुरू होने के साथ ही संशोधित नोटिफिकेशन जारी करने की जानकारी भी दी है। ऐसे में उम्मीद है कि आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगो को माना जा सकता है।
नोटिफिकेशन में दी गई ये डिटेल
बीपीएससी द्वारा साझा नोटिफिकेशन में कहा गया है कि "विज्ञापन संख्या-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु संशोधित विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधनोपरान्त विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया दिनांक-21.09.2026 से प्रारंभ होने की संभावना है।"
32388 पदों के लिए होगी भर्ती
बीपीएससी द्वारा टीआरई भर्ती के माध्यम से कुल 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के लिए 3847 पद, कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8563 पद, कक्षा 9 से लेकर 10 तक के लिए 3877 और कक्षा 11 से 12वीं के लिए के लिए सबसे ज्यादा 16101 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन संख्या-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु संशोधित विज्ञापन एवं ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधनोपरान्त विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन प्रक्रिया दिनांक-21.09.2026 से प्रारंभ होने… pic.twitter.com/5eEoBGjVBj
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) September 1, 2026
भर्ती में शामिल होने के लिए तुरंत कर लें OTR
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से भर्ती में शामिल होने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। OTR के लिए डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक्टिव है। ऐसे में आप अभी ही ओटीआर कर लें ताकी फॉर्म भरने के समय किसी प्रकार की समस्या न हो। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
