Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पटना में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 06:13 PM (GMT+05:30)

    बिहटा थाना क्षेत्र में एक साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू कुमार (24) को गिरफ् ...और पढ़ें

    नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म। (जागरण)

    नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म। (जागरण)

    HighLights

    1. बिहटा में साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म।

    2. पुलिस ने आरोपी गुड्डू कुमार को किया गिरफ्तार।

    3. पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

    संवाद सूत्र, बिहटा। शनिवार को बिहटा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

    घटना की सूचना पर बिहटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू कुमार (24) के रूप में की जा रही है।

    इस संबंध में घटना को लेकर पीड़ित बच्ची की मां ने बिहटा थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज आरोपी से पूछताछ करते हुए कांड के अनुसंधान में जुट गई है।

    बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की मां का कहना है कि बीते एक दिन पूर्व शुक्रवार की शाम को जब मेरी बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी गांव के ही युवक गुड्डू के द्वारा उसे बहला फुसलाकर घटना का अंजाम दिया।

    घटना के बाद जब बच्ची काफी रोना शुरू किया तो पूछताछ में घटना का पटाछेप हुआ। इस संबंध में घटना को लेकर बिहटा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि कल रात्रि को एक पीड़ित महिला के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया था।

    जहां बताया गया कि उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ गांव के एक युवक के द्वारा दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया गया है।

    सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज मामले की छानबीन में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें- दो सगे भाइयों को 20-20 साल कैद की सजा, दो नाबालिग बहनों के साथ किया था दुष्कर्म, बिहार तक ले गए

    खबरें और भी