दो सगे भाइयों को 20-20 साल कैद की सजा, दो नाबालिग बहनों के साथ किया था दुष्कर्म, बिहार तक ले गए
पंचकूला की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में दो सगे भाइयों को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई है। जुलाई 2021 में पिंजौर मे ...और पढ़ें

एडिशनल सेशन जज मनीष दुआ की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने सुनाया फैसला।
HighLights
50-50 हजार जुर्माना भी।
फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला।
शादी का दिया था झांसा।
जागरण संवाददाता, पंचकूला। दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के मामले में दो सगे भाइयों को 20-20 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। यह फैसला एडिशनल सेशन जज मनीष दुआ की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने सुनाया है। 50-50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
यह मामला जुलाई, 2021 में पिंजौर थाने में दर्ज हुआ था। शिकायत के अनुसार, पिंजौर निवासी अमित और सोनू (जिनकी उम्र तब 20 और 19 वर्ष थी) ने 16 और 14 वर्षीय दो बहनों को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया था। पुलिस ने सात दिन के भितर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दोनों नाबालिगों को छुड़ाया था।
गहन जांच और मेडिकल परीक्षण के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि युवक दोनों बहनों को शादी का झांसा देकर बिहार ले गए थे, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पुख्ता सबूतों के आधार पर मामले में पाॅक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई।