विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम? IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

Published: Mon, 12 Oct 2026 04:40 PM (IST)

कल का मौसम: मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, बिहार में अगले सात दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क रहेगा।

  2. 16-18 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी बिहार में हल्की बूंदाबांदी संभव।

  3. राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में वृद्धि।

डिजिटल डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी 12 अक्टूबर 2026 के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अगले 7 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी हफ्ते के लिए राज्य भर में किसी भी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है।

बीते 24 घंटे के मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण-मध्य भाग के एक-दो स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई, जिसमें लखीसराय के हलसी में 3.8 मिमी वर्षा हुई। राज्य के शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहा।

पिछले 24 घंटे में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4°C कैमूर (भभुआ) में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5°C डेहरी (रोहतास), वाल्मीकि नगर (पश्चिम चम्पारण) और अर्राबारी (किशनगंज) में दर्ज किया गया। उत्तर और पूर्वी बिहार के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 4°C की वृद्धि दर्ज की गई है।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1 से 3°C की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

कल 13 अक्टूबर मंगलवार को अधिकांश जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, पूर्णिया, पश्चिम चंपारण आदि में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 16 से 18 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछेक जिलों में स्थानीय स्तर पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, दक्षिणी बिहार के कई इलाकों में बारिश के आसार