विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, दक्षिणी बिहार के कई इलाकों में बारिश के आसार

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:22 AM (IST)

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि अगले 24 घंटों में दक्षिणी भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। प

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पछुआ हवाओं से बिहार में मौसम शुष्क, छिटपुट वर्षा संभव।

  2. पटना सहित अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज।

  3. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से 15-17 अक्टूबर को वर्षा।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में बादलो की आवाजाही और पछुआ के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पटना सहित सभी भागों में बादल छाए रहने के साथ दक्षिणी भागों के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। शेखपुरा के घाटकुसुंबा में 52.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

पटना जिले के घोसवारी में 27.4 मिमी, मोकामा में 19.2 मिमी, पंडारक में 12.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। रविवार को डेहरी को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस एवं 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ के कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के साथ 15-17 अक्टूबर के दौरान उत्तर एवं दक्षिण भागों के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 31.7 23.2
गया 29.9 21.4
भागलपुर 31.8 23.8
मुजफ्फरपुर 30.0 23.0

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)