Kal Ka Mausam 30 May: बिहार में कल भी भयंकर आंधी-तूफान का अलर्ट, 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Bihar Weather: बिहार के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान दर्ज किया गया है, जिसके बाद मौसम विभाग ने राज्य के लिए अलर्ट जा ...और पढ़ें
-1780058411964_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
बिहार में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान दर्ज।
मौसम विभाग ने राज्य के लिए अलर्ट जारी किया।
नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, पटना। Weather Update: बिहार के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश और जबरदस्त आंधी-तूफान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राज्य में अलर्ट जारी किया है।
बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम
पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, भोजपुर, सारण, गोपालगंज, गया, सिवान, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास, नवादा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।
इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल 30 मई को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पटना में चली भयंकर आंधी
पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के छिटपुट स्थानों पर बहुत भारी वर्षा (11 से 20 सेमी) रिकॉर्ड की गई है । राज्य के सिसवन इलाके में सबसे अधिक 14 सेमी बारिश दर्ज की गई।
बिहार के कई स्थानों पर 70 से 105 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाला तूफान आया। इस दौरान पटना में सर्वाधिक 107 किमी प्रति घंटा, राजगीर में 76 किमी प्रति घंटा और जीरादेई में 72 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलीं।
मौसम विभाग ने इस गंभीर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
क्या करें और क्या न करें
- खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर रहें, खिड़की-दरवाजे बंद रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
- सुरक्षित आश्रय लें, पेड़ों के नीचे बिल्कुल न खड़े हों।
- बिजली कड़कने के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें और जलभराव या पानी वाली जगहों से तुरंत बाहर निकल जाएं।
यह भी पढ़ें- बिहार मौसम अपडेट : गर्मी से राहत, लेकिन सावधान! भागलपुर में शनिवार को हो सकती है भारी बारिश