Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार मौसम अपडेट : गर्मी से राहत, लेकिन सावधान! भागलपुर में शनिवार को हो सकती है भारी बारिश

    Updated: Fri, 15 May 2026 07:58 AM (IST)

    भागलपुर में उमस के बाद अचानक हुई वर्षा ने मौसम को अस्थिर कर दिया है। शुक्रवार को राहत की संभावना है, लेकिन शनिवार को भारी बारिश और आंधी का नारंगी अलर् ...और पढ़ें

    भागलपुर: गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच मौसम रहेगा अस्थिर

    भागलपुर: गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच मौसम रहेगा अस्थिर

    HighLights

    1. शुक्रवार को पीला, शनिवार को नारंगी अलर्ट जारी।

    2. वायुमंडलीय हलचल और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय हैं।

    3. तेज हवा, वज्रपात और जलभराव से सावधान रहें।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में दिन में उमस और रात में अचानक वर्षा ने मौसम को अस्थिर बना दिया है। कभी आसमान साफ तो कभी काले बादल घिर आते हैं। तेज हवाओं और बिजली के कड़कने के बीच बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी, लेकिन परेशानी भी बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को कुछ राहत रहने की संभावना है, लेकिन शनिवार को तेज बारिश और आंधी की संभावना बढ़ जाएगी।

    वायुमंडलीय हलचल बनी कारण

    भारत मौसम विज्ञान विभाग, भागलपुर के विज्ञानी अनुपम नाहर ने बताया कि उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक वायुमंडलीय हलचल सक्रिय है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर अलग-अलग चक्रवातीय क्षेत्र बने हुए हैं।

    बिहार में मौसम रहेगा अस्थिर

    अनुपम नाहर के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से बिहार होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक पूर्व-पश्चिम दिशा में द्रोणिका फैली हुई है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और ऊपरी वायुमंडलीय गतिविधियों के कारण अगले दो दिनों तक भागलपुर और आसपास के जिलों में मौसम अस्थिर बना रहेगा।

    शुक्रवार को पीला, शनिवार को नारंगी अलर्ट

    मौसम विभाग ने शुक्रवार 15 मई के लिए पीला अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं शनिवार 16 मई को मौसम और उग्र रूप ले सकता है। विभाग ने नारंगी अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, वज्रपात और झमाझम वर्षा के लिए चेतावनी दी है।

    खबरें और भी

    तापमान और हवा का हाल

    गुरुवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 82 प्रतिशत रही और औसतन चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवा चली। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय लोगों को घर के बाहर अनावश्यक न निकलने की सलाह दी जाती है।

    सावधानी और सुरक्षा जरूरी

    मौसम विज्ञानियों ने चेताया है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा बारिश से होने वाली जलभराव और सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक उपाय किए जाएँ।