यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BSSC SCAM में फंसे मंत्रियों के अजबोगरीब बयान- एेसा होता रहता है
बीएसएससी पेपरलीक मांमले में बिहार के मंत्रियों ने अजीबोगरीब चौंकाने वाले बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि हम सामाजिक लोग हैं एेसा होता रहता है।

पटना [जेएनएन]। बिहार एसएससी पेपर लीक मामले के खुलासे के बाद नीतीश सरकार के सहकारिता मंत्री आलोक मेहता और मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने चौंकाने वाले बयान दिये हैं। दोनों ने कहा कि सामाजिक लोग हैं और समाज में रहना है तो पैरवी करते हैं, किए होंगे पैरवी....
पैरवी की बात स्वीकारते हुए मंत्री आलोक मेहता ने सवाल पूछने के अंदाज में कहा कि परमेश्वर राम हो या सुधीर कुमार हो क्या वो सरकार के पदाधिकारी नहीं है? हमलोग पॉलटिकिल लोग हैं। दिनभर सैकड़ों लोग आते हैं, हमलोग उनकी पैरवी करते हैं।
वहीं मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा ने कहा है कि सामाजिक लोग पैरवी करते ही हैं, समाज में रहते हैं तो एेसा करना पड़ता है, मैंंने भी की होगी पैरवी। अब अदालत के सामने जो सच्चाई होगी वो कहूंगा।
