दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत, बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर हुई चर्चा
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। ...और पढ़ें
-1786199413766_m.webp)
जेपी नड्डा से निशांत ने की मुलाकात। (सोशल मीडिया)
HighLights
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से भेंट की।
बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास पर गहन चर्चा हुई।
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और रेफरल पॉलिसी पर भी विचार-विमर्श।
राज्य ब्यूरो, पटना। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने शनिवार काे दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके आवास पर भेंट की।
निशांत ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। इस अवसर पर दोनों के बीच बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के समग्र विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण तथा प्रदेशवासियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
इस दौरान रेफरल पॉलिसी पर भी बात हुई। निशांत ने बिहार में स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं भविष्य की प्राथमिकताओं से केन्द्रीय मंत्री को अवगत कराया।
केंद्र और बिहार सरकार के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग के माध्यम से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और सशक्त बनाने तथा जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति देने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
राज्य में मंत्री बनने के बाद केंद्र के किसी मंत्री के साथ निशांत की यह पहली औपचारिक भेंट है।
यह भी पढ़ें- युवाओं के बीच एक्टिव होंगे निशांत कुमार; JDU ने बिहार के Gen Z के लिए बनाया खास प्लान
यह भी पढ़ें- क्या मार्च 2027 में होगी निशांत कुमार की शादी? सवाल सुनते ही शरमा गए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, रिएक्शन वायरल