क्या मार्च 2027 में होगी निशांत कुमार की शादी? सवाल सुनते ही शरमा गए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री, रिएक्शन वायरल
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की शादी को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में IGIMS में एक कार्यक्रम के दौ ...और पढ़ें
HighLights
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की शादी को लेकर चर्चाएं जोरों पर।
IGIMS पटना में महिला पत्रकार ने शादी का प्रश्न पूछा।
पैतृक गांव की महिलाओं ने भी निशांत से शादी का आग्रह किया।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बाद पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार अब एक अलग वजह से चर्चा में हैं।
जहां एक ओर वे स्वास्थ्य विभाग में सुधार को लेकर अपने फैसलों और लगातार हो रही बैठकों के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी शादी को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
IGIMS में पूछा गया शादी का प्रश्न
हाल ही में अपना 45वां जन्मदिन मना चुके निशांत कुमार राजधानी स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।
कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय हल्का-फुल्का हो गया, जब मौजूद एक महिला पत्रकार ने उनसे पूछा कि मार्च में आपकी शादी होने वाली है। यह बात सुनते ही निशांत कुमार कुछ पल के लिए झेंप गए।
उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, बल्कि हल्की मुस्कान के साथ आगे बढ़ गए। उनके इस भाव को देखकर वहां मौजूद डॉक्टरों और अन्य लोगों के बीच ठहाके गूंज उठे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
मार्च में पैतृक गांव की महिलाओं ने किया था आग्रह
दरअसल, पिछले कुछ समय से निशांत कुमार के विवाह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, उनकी ओर से अब तक इस विषय पर कोई बयान नहीं आया है। बावजूद इसके, राजनीतिक और सामाजिक आयोजनों में उनसे शादी को लेकर सवाल पूछे जाते रहे हैं।
इससे पहले भी जब वे अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे थे, तब गांव की महिलाओं ने उनसे परिवार बढ़ाने की बात कही थी। महिलाओं ने स्नेहपूर्वक कहा था कि अब उन्हें विवाह कर लेना चाहिए।
वहीं, गांव के एक युवक ने भी हंसते हुए कहा था, "शादी करिए भैया।" उस समय भी निशांत कुमार ने मुस्कुराकर लोगों की बात सुनी, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच अब निशांत कुमार की शादी को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। हालांकि, मार्च 2027 में विवाह होने की अटकलों पर अभी तक उनकी ओर से या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।