दिल्ली में नीतीश कुमार से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत, स्वास्थ्य क्षेत्र के रोडमैप पर की चर्चा
स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने दिल्ली में अपने पिता और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। ...और पढ़ें
-1786294239119_m.webp)
पिता नीतीश कुमार से मिले निशांत कुमार।(सोशल मीडिया)
HighLights
निशांत ने नीतीश कुमार को अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
स्वास्थ्य मंत्री ने भविष्य की योजनाओं पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र को बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
राज्य ब्यूरो, पटना। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने अपने दिल्ली प्रवास के आखिरी दिन रविवार को अपने पापा और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को यह बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में वह किन-किन प्राथमिकताओं पर काम कर रहे।
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा भी इस मौके पर मौजूद थे। निशांत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को उन्होंने अपने प्रयासों के बारे मे विस्तार से बताया।
भविष्य की योजनाओं के बारे में उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। केंद्र में मंत्री और बिहार में उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों खासकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए व्यापक बदलाव और उपलब्धियों को उनसे जानने का अवसर मिला।
उनके लंबे अनुभव, दूरदर्शिता और मार्गदर्शन से सीखना मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक रहा। निशांत ने कहा कि उनके पिता के कार्यों और अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर, सुलभ और जनकेंद्रित बनाने तथा जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को नयी ऊर्जा मिली।