Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आज जेल; कल बेल', पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, टी-शर्ट से दिया संदेश

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 11:36 AM (GMT+05:30)

    बिहार विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET छात्रा की मौत को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक 'आज जेल, कल बेल' लिखी टी ...और पढ़ें

    पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा

    पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा

    HighLights

    1. पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विधानसभा में प्रदर्शन।

    2. विधायकों ने 'आज जेल, कल बेल' टी-शर्ट पहनकर विरोध जताया।

    3. NEET छात्रा की मौत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही राजनीतिक तापमान चढ़ गया। विपक्षी दलों ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET छात्रा की मौत को लेकर सरकार को घेरते हुए विधानसभा पोर्टिको में जोरदार प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बीच कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया।

    hangama

    टी-शर्ट से दिया संदेश: ‘आज जेल, कल बेल’

    चनपटिया से कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन प्रदर्शन के दौरान खास अंदाज में नजर आए। वे ‘आज जेल होई, कल बेल होई, परसो से वही खेल होई’ लिखी टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की कार्रवाई है और कांग्रेस पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है।

    NEET केस पर भी सरकार के खिलाफ नारे

    विधानसभा पोर्टिको में प्रदर्शन के दौरान NEET छात्रा की मौत का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले में संवेदनहीन रवैया अपना रही है। नारेबाजी के कारण कुछ देर तक विधानसभा परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

    ‘लोकतंत्र नहीं, राजतंत्र चल रहा है’

    कांग्रेस विधायक कमरुल होदा ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को गलत ठहराते हुए कहा कि बिहार में लोकतंत्र नहीं, बल्कि राजतंत्र चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी सरकार से सवाल पूछता है, उसे दबाने की कोशिश की जाती है। विपक्ष ने साफ संकेत दिया कि यह मुद्दा सदन के अंदर भी जोर-शोर से उठाया जाएगा।

    खबरें और भी

    बजट पर चर्चा और सप्लीमेंट्री बजट पेश

    हंगामे के बीच विधानसभा में आज बजट 2026–27 पर चर्चा की शुरुआत भी होनी है। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025–26 का तीसरा सप्लीमेंट्री बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। सभी वित्तीय कार्य सत्र के दूसरे हिस्से में निपटाए जाने हैं।

    पिछले दिनों भी गरमाया था सदन

    बजट सत्र के चौथे दिन सरकार को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जब प्रभारी स्वास्थ्य मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के बयान से सरकार की किरकिरी हुई थी। इससे पहले तीसरे दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बीच सदन में तीखी बहस देखने को मिली थी।

    नीतीश–तेजस्वी की बहस ने खींचा ध्यान

    राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने तेजस्वी को डांटते हुए कहा था कि वे उनके समय की राजनीति से वाकिफ हैं। जवाब में तेजस्वी मुस्कुराते दिखे और माहौल और गर्म हो गया था।

    आने वाले दिनों में और तेज होगा टकराव

    पप्पू यादव की गिरफ्तारी, NEET छात्रा मामला और बजट चर्चा-इन तीनों मुद्दों ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में बिहार विधानसभा में सियासी टकराव और तेज होने वाला है। विपक्ष सरकार को लगातार घेरे रखने के मूड में नजर आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- थोड़ी देर में पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई, गिरफ्तारी के बाद बिहार से दिल्ली तक सियासी तूफान

    यह भी पढ़ें- पप्पू यादव गिरफ्तारी पर केंद्र सख्त, नित्यानंद राय बोले-कानून तोड़ेगा तो कार्रवाई तय, प्रतिशोध का सवाल ही नहीं