विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार से हरियाणा के लिए सीधे चलेगी AC बस सेवा, प्रवासियों को मिलेगी राहत

Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:43 PM (IST)

बिहार और हरियाणा सरकारों ने प्रवासी बिहारियों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने का समझौता किया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बिहार-हरियाणा सरकारों ने अंतरराज्यीय बस सेवा समझौता किया।

  2. प्रवासी बिहारियों को सस्ती और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी।

  3. आधुनिक एसी बसें जुलाई अंत तक शुरू होंगी।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने राज्य के यात्रियों, विशेषकर हरियाणा में कार्यरत प्रवासी बिहारवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

दोनों सरकारों ने आपसी सहमति से बस सेवा शुरू करने का समझौता किया है। शुक्रवार को हरियाणा में इकरारनामा पर हस्ताक्षर हुआ।

जिसमें बिहार सरकार की ओर से राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन तथा हरियाणा सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव (परिवहन) राजा शेखर वुंडरु ने हस्ताक्षर किए।

मौके पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा भी मौजूद थे। समझौते के तहत दोनों राज्यों के बीच बस सेवाओं का संचालन हो सकेगा तथा विशेष रूप से हरियाणा में कार्यरत प्रवासी बिहारवासियों को किफायती दरों पर बेहतर बस सेवा उपलब्ध होगी।

इन शहरों के बीच चलेगी आधुनिक एसी बस सेवा

समझौते के तहत राज्य पथ परिवहन निगम के छह प्रमंडलों पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं भागलपुर से हरियाणा के गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत सहित अन्य निर्धारित शहरों के लिए आधुनिक वातानुकूलित (एसी) बसें चलाई जाएंगी।

बसों का संचालन निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा, जिससे यात्रियों को विश्वसनीय एवं समयबद्ध परिवहन सेवा उपलब्ध हो सके।

जुलाई माह के अंत तक सेवा शुरू होने की संभावना

परिवहन विभाग का लक्ष्य है कि सभी प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर जुलाई माह के अंत तक अंतरराज्यीय बस सेवा प्रारंभ कर दी जाए। बसों के परिचालन से यात्रियों को समयबद्ध, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा का नया विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बिहार में खान-भूतत्व विभाग बनाएगा अपना पुलिस बल, बालू-पत्थर माफिया पर कसेगा शिकंजा

यह भी पढ़ें- भागलपुर जंक्शन पर रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू हुआ बिहार का पहला स्लीपिंग पॉड; कम खर्च में मिलेगी होटल जैसी सुविधा

बिहार सरकार अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क के विस्तार को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। हरियाणा के साथ संपन्न यह इकरारनामा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे यात्रियों को कम किराये में गुणवत्तापूर्ण एसी बस सेवा उपलब्ध होगी तथा निजी परिवहन पर निर्भरता कम होगी।

-

राजकुमार, परिवहन सचिव, बिहार सरकार