विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मर जाऊं तो देवी कहोगे?' तलाक विवाद के बीच ज्योति सिंह का फूटा गुस्सा, Power Star पवन सिंह पर साधा निशाना

Published: Thu, 02 Apr 2026 02:07 PM (IST)

पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक मामले में पवन के आरोपों के बाद ज्योति सिंह ने पहली बार प्रतिक्रिया ...और पढ़ें

HighLights

  1. ज्योति सिंह ने पवन सिंह के आरोपों पर दी प्रतिक्रिया।

  2. कहा, 'मरकर देवी नहीं बनना, जिंदगी खत्म नहीं होती।'

  3. ट्रोलर्स पर भड़कीं, 8 साल के दर्द का किया खुलासा।

डिजिटल डेस्क, पटना। पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला इन दिनों कोर्ट में चल रहा है। 25 मार्च की सुनवाई में पवन सिंह ने ज्योति पर गंभीर आरोप लगाए थे।उन्होंने कहा था कि ज्योति ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।

साथ ही परिवार को तोड़ने की कोशिश का भी आरोप लगाया। उन्होंने साफ कहा कि अब साथ रहने की कोई संभावना नहीं है। इस बयान के बाद अब ज्योति सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है।

'एक रिश्ते के लिए जिंदगी खत्म नहीं होती'

ज्योति सिंह ने 3 मिनट का वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि एक इंसान से रिश्ता खराब होने पर जिंदगी खत्म नहीं हो जाती। 'क्या मैं मर जाऊं?' कहकर उन्होंने ट्रोलर्स पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा कि उन्हें मरकर ‘देवी’ नहीं बनना है। यह तंज पवन सिंह के उस बयान पर था जिसमें उन्होंने पहली पत्नी को ‘देवी’ कहा था। ज्योति ने साफ किया कि वह जीना चाहती हैं, हार मानना नहीं।

गाने को लेकर ट्रोलिंग से भड़कीं ज्योति

दरअसल, ज्योति ने हाल ही में एक गाना गाते हुए वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने गलती से उस गाने को पवन सिंह का बता दिया। जबकि वह गाना खेसारी लाल यादव का था।

ट्रोल होने के बाद ज्योति ने माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उन्हें सच में जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार निशाना बनाया गया।

'मैं रोऊं तो ड्रामा, हंसूं तो सवाल'

ज्योति ने ट्रोलर्स के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनके हर व्यवहार को गलत तरीके से देखा जा रहा है। 'मैं रोती हूं तो कहते हैं सहानुभूति ले रही हूं।'

'मैं हंसती हूं तो कहते हैं मुझे फर्क नहीं पड़ता।' उन्होंने सवाल किया कि आखिर लोग उनसे क्या चाहते हैं। उनके मुताबिक यह मानसिक दबाव बनाने जैसा है।

8 साल का दर्द, पहली बार खुलकर बोलीं

ज्योति सिंह ने अपने रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 8 साल में उन्होंने बहुत कुछ झेला है। ताने और परेशानियां किसी ने नहीं देखीं।

उन्होंने कहा कि वह अब अपने माता-पिता के लिए जी रही हैं। लोगों से अपील की कि कमेंट करने से पहले सोचें। उनका कहना है कि अब वह खुद के लिए खड़ी रहना चाहती हैं।

पहले भी शेयर किया था इमोशनल वीडियो

इससे पहले भी ज्योति सिंह एक वीडियो शेयर कर चुकी हैं। जिसमें वह सड़क पर चलते हुए नजर आई थीं। बैकग्राउंड में भावुक डायलॉग चल रहा था।

'किसकी बातों में आ गए तुम…' जैसे शब्द सुनाई दे रहे थे। इस वीडियो को भी लोगों ने उनके रिश्ते से जोड़कर देखा। अब उनका नया बयान इस विवाद को और गर्मा गया है।

यह भी पढ़ें- तलाक पर आमने-सामने पवन-ज्योति: Power Star बोले-अब साथ संभव नहीं, ज्योति का तंज-किसकी बातों में आ गए तुम