बेउर जेल में निलंबित कर्मियों की एंट्री पर गिरी गाज, उपाधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा हटाए गए
बेउर जेल में अनियमितता के मामले में उपाधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा को निलंबित कर्मियों को बिना अनुमति प्रवेश देने के आरोप में हटाया गया है। ...और पढ़ें

बेउर जेल उपाधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा हटाए गए।
HighLights
बेउर जेल उपाधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा हटाए गए।
निलंबित कर्मियों को बिना अनुमति प्रवेश दिया।
अभिषेक और कौशल किशोर बेउर जेल भेजे गए।
राज्य ब्यूरो, पटना। आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर में अनियमितता मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। गृह विभाग कारा ने निलंबित कर्मियों को बिना अनुमति प्रवेश दिए जाने के मामले में जेल के उपाधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा को बेउर जेल से हटा दिया है।
उन्हें किशनगंज मंडल कारा भेजा गया है। उनकी जगह किशनगंज मंडल कारा के अभिषेक कुमार सिंह और छपरा मंडल कारा के कौशल किशोर प्रसाद को बेउर जेल भेजा गया है।
दरअसल, 23 जून को बेउर जेल के निरीक्षण के बाद निलंबित किए गए आरोपित कारा कर्मी 26 जून से 25 जुलाई तक विभिन्न तिथियों को बिना किसी सक्षम प्राधिकार की अनुमति के कारा में प्रवेश करते रहे।
इस मामले में 29 जुलाई को सुधीर कुमार शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया था। इसमें उपाधीक्षक ने कारा गेट पर तैनात गेटवार्डर की लापरवाही बताई और कहा कि निलंबित कर्मियों के प्रवेश की कोई सूचना नहीं दी गई।
गृह विभाग कारा ने अधीनस्थ कर्मियों पर नियंत्रण एवं सजगता के अभाव और निकट भविष्य में सेवानिवृति का हवाला देते हुए उन्हें बिहार के किसी दूसरे जेल में स्थानांतरण की अनुशंसा की। जिसके बाद नया आदेश जारी किया गया है।