बांकीपुर उपचुनाव: 'स्कूल का बस्ता' लेकर मैदान में उतरी जन सुराज, BJP के खिलाफ आयोग पहुंची पार्टी
जन सुराज पार्टी को बांकीपुर उपचुनाव के लिए 'स्कूल का बस्ता' चुनाव चिह्न मिला है, जिसके बाद पार्टी ने प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी ने भाजपा पर आदर्श आ ...और पढ़ें

चुनाव आयोग को ज्ञापन देने पहुंचे जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनेाज भारती।
HighLights
जन सुराज को बांकीपुर उपचुनाव में 'स्कूल का बस्ता' चिह्न मिला।
पार्टी ने भाजपा पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया।
चुनाव आयोग से भ्रामक पोस्टर व बैनर हटाने की शिकायत की।
राज्य ब्यूरो, पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए।
जन सुराज पार्टी को इस उपचुनाव में 'स्कूल का बस्ता' चुनाव चिह्न मिला है। चुनाव चिह्न मिलने के बाद पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज करने के साथ ही भाजपा पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।