Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Acharya Kishore Kunal Death: पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का हार्ट अटैक से निधन

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 09:09 AM (IST)

    पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट की वजह से रविवार सुबह निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें इलाज के लिए महावीर वत्सला अस्पताल ले ...और पढ़ें

    पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन (फाइल फोटो)
    पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का निधन
    2. कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ निधन

    जागरण संवाददाता, पटना। साल 2024 की विदाई से पहले एक और बुरी खबर सामने आई है। पूर्व IPS आचार्य किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट की वजह से रविवार सुबह निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें तुरंत महावीर वत्सला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आचार्य किशोर कुणाल ने आईपीएस से त्याग-पत्र देकर समाज-सेवा के कार्यों को शुरू किया। उनका निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।

    मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे पूर्व IPS

    किशोर कुणाल मुजफ्फरपुर के बरूराज के रहने वाले थे। उनकी पहचान एक कड़क आईपीएस अधिकारी के रूप में होती थी। किशोर कुणाल का जन्म 10 अगस्त 1950 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी बरुराज गांव में ही हुई। 

    आचार्य किशोर कुणाल के शव को घर ले जाते हुए

    निधन के बाद उनके शव को घर लाया गया, जहां लोग श्रद्धांजलि देने के लिए आ रहें हैं। अब तक मंत्री एवं समधी अशोक चौधरी, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, विधान पार्षद संजय सिंह सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मिली जानकारी के अनुसार, आचार्य किशोर कुणाल का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा। 

    घर लाया गया आचार्य किशोर कुणाल का शव

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, तेजस्वी यादव, लालू यादव, राबड़ी देवी, पप्पू यादव, तेज प्रताप यादव, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार सहित प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर दुख जताया है।

    CM नीतीश कुमार ने बताया सामाजिक और प्रशासनिक क्षति

    CM नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया में पोस्ट करके आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि ' पूर्व IPS अधिकारी, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव आचार्य किशोर कुणाल जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल प्रशासक एवं संवेदनशील पदाधिकारी थे। उनके निधन से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।'

    खबरें और भी

    उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जताया दुख

    उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लिखा कि 'महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष, राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य, पूर्व आईपीएस किशोर कुणाल जी का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो जाने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में उनकी कृतियों को हमेशा याद रखा जायेगा।

    प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

    ऊ शांति!'

    सम्राट चौधरी ने जताया दुख

    सम्राट चौधरी ने लिखा कि 'पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व IPS अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल जी का हृदयाघात से निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है। किशोर कुणाल जी की धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में महती भूमिका रही है। उनकी विदाई से बिहार को गहरा आघात लगा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

    ऊ शांति'

    ये भी पढ़ें

    Manmohan Singh: आर्थिक नीतियों से लेकर मनरेगा तक, इन योजनाओं से मनमोहन सिंह ने बदली देश की तस्वीर

    Bihar Teacher News: निगरानी ने बिहार के दो शिक्षकों पर की FIR, 300 से ज्यादा रडार पर; सामने आई ये बड़ी वजह