Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manmohan Singh: आर्थिक नीतियों से लेकर मनरेगा तक, इन योजनाओं से मनमोहन सिंह ने बदली देश की तस्वीर

    Updated: Sun, 29 Dec 2024 09:42 AM (IST)

    पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद देशभर में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस नेताओ ने भी पूर्व पीएम को ...और पढ़ें

    लोगों के बीच अमर रहेंगे डॉ. मनमोहन सिंह
    लोगों के बीच अमर रहेंगे डॉ. मनमोहन सिंह

    HighLights

    1. आर्थिक नीतियों और मनरेगा जैसी योजनाओं से अमर रहेंगे मनमोहन
    2. आरटीआइ, राइट टू सर्विस जैसी योजनाओं को याद कर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    राज्य ब्यूरो, रांची। Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आर्थिक नीतियों और मनरेगा जैसी योजनाओं के माध्यम से वे सदियों तक अमर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय तक कांग्रेस नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर के दर्शन के बाद मीडिया को संबोधित किया।

    कांग्रेस नेताओं ने जताया डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख

    डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों को देश ने सराहा

    • राजेश ठाकुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने आरटीआइ, राइट टू सर्विस और मनरेगा जैसी योजनाओं को लागू किया, जिसे पूरे देश ने सराहा।
    • उदारीकरण की नीति और आर्थिक संकट से उबारने की उनकी रणनीति ने भारतीय अर्थव्यवस्था को स्थायित्व प्रदान किया।
    • वैश्विक मंदी के समय जब पूरी दुनिया आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही थी, तब उन्होंने न सिर्फ भारत की अर्थव्यवस्था को संभाला, बल्कि इसे मजबूत बनाया।
    • उनकी वित्त मंत्री के रूप में भूमिका ने देश को एक नई दिशा दी। उन्होंने आर्थिक नीतियों को रोजगार उन्मुख बनाया और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनकी जीवन स्थिति में सुधार लाने का काम किया।

    कठिन समय में देश को सुरक्षित रखा

    • ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के कठिन समय में उन्होंने भारत को न केवल सुरक्षित रखा, बल्कि इसे मजबूती के साथ आगे बढ़ाया।

    लोगों ने सादगी को सराहा

    कांग्रेस विधायक दल के उप नेता नेता राजेश कच्छप एवं विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सादगी को न केवल राजनेताओं ने बल्कि आम नागरिकों ने भी सराहा। संसद में कई बार उनसे चर्चा का अवसर पाने वाले नेताओं ने उनकी व्यक्तिगत गरिमा और कार्यशैली को याद किया।

    राजनीति में नीति नहीं भूलने की सीख

    झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि मनमोहन सिंह ने राजनीति करते समय नीति न भूलने की सीख दी, जो उनकी सहजता और गहन सोच को दर्शाती है। उनके पूरे परिवार और उनके व्यक्तित्व ने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी।

    विश्वभर में मिला सम्मान

    मनमोहन सिंह अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में एक विशाल व्यक्तित्व थे, जिनके योगदान ने देश को रूपांतरित किया और उन्हें विश्वभर में सम्मान प्राप्त हुआ। उनका दृष्टिकोण और कार्यकाल एक ऐसे सहानुभूतिशील, सुधारक नेता के रूप में इतिहास में अंकित रहेगा, जिन्होंने स्थिरता और विकास को प्राथमिकता दी।

    खबरें और भी

    गुमला के कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आर्थिक सुधार के जनक डॉ. मनमोहन सिंह के चले जाने से पूरी पार्टी मर्माहत है।

    मृदुभाषी, शांत, सरल प्रतिभा के धनी ऐसे महान अर्थशास्त्री जिसका देश ही नहीं पूरा विश्व लोहा मानता था।

    कार्यक्रम में डॉ.प्रदीप बलमुचू, धीरज प्रसाद साहू, सच्चिदानंद चौधरी, सतीश पाल मुंजनी, चैतु उरांव के साथ ही कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    ये भी पढ़ें

    Manmohan Singh Death: रांची में है मनमोहन सिंह की रिश्तेदारी, 1992 में तिरिल आश्रम का किया था दौरा

    Jharkhand Politics: झारखंड में नए प्रयोग की तैयारी में जुटी BJP,इस दिग्गज को मिल सकती है प्रदेश की कमान