बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 9 लोगों की मौत; सीएम ने जताया दुख
बिहार में मंगलवार को वज्रपात की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई। ...और पढ़ें

आकाशीय बिजली का कहर। (फाइल फोटो)
HighLights
बिहार में वज्रपात से आठ महिला समेत 12 लोगों की मौत।
बांका, लखीसराय, नवादा और जमुई जिलों में हुई ये दुखद घटनाएँ।
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता दी।
जागरण टीम, पटना। बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से मंगलवार को 9 लोगों की मौत हो गई। इसमें बांका जिले के पांच, लखीसराय तीन और पटना के एक लोग शामिल है। हादसे के वक्त सभी खेतों में धान की रोपनी या अन्य कृषि कार्यों में लगे हुए थे।
मालूम हो कि बांका जिले में पिछले 20 दिनों में 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 17 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
नवादा जिले के दरियापुर गांव के पास धान की रोपनी कर रहे मनी मांझी, राजेंद्र मांझी और इंद्रजीत मांझी की वज्रपात से मौत हो गई। सभी सीतामढ़ी जिले के मधेशरा गांव से रोजगार की तलाश में रजौली आए थे और किसान मनोज यादव के खेत में धान की रोपनी कर रहे थे।
सीएम ने जताया दुख
बिहार के कई में वज्रपात से 12 लोगों की अकाल मृत्यु पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मर्माहत हैं। उन्होंने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के आश्रितों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
बांका में पांच, लखीसराय में तीन और पटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।
लोगों से अपील की है कि खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें।
यह भी पढ़ें- बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, पिता-पुत्र समेत 8 लोगों की मौत; कई झुलसे