Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर SKMCH में मरीज की मौत पर भारी हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़; 2 घंटे बाधित रहा इलाज

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 08:51 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच इमरजेंसी वार्ड में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की, जिससे दो घंटे तक इलाज बाधित रहा। ...और पढ़ें

    हंगामा करते परिजनो

    हंगामा करते परिजनो

    HighLights

    1. एसकेएमसीएच इमरजेंसी वार्ड में मरीज की मौत पर हंगामा।

    2. परिजनों ने तोड़फोड़ की, दो घंटे इलाज बाधित रहा।

    3. पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति को संभाला।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। एसकेएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार की शाम मरीज के मौत के बाद स्वजन ने मुआवजा की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। कई जगह तोड़फोड़ भी की। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड के अंदर और बाहर अफरातफरी मची रही। अस्पताल में दो घंटे तक इलाज बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।

    बताया गया कि एसकेएमसीएच के इमरजेंसी में दोपहर में निजी हॉस्पिटल से रेफर होकर मिठनपुरा थाना इलाके के रामबाग चौरी के मो. सोनू की 35 वर्षीय पत्नी शबनम खातून आई थी। गंभीर हालत की जानकारी देते हुए चिकित्सक ने स्वजन के निवेदन पर शबनम को भर्ती कर लिया। शाम साढ़े छह बजे उसकी मौत हो गई। 

    शव गायब करने की अफवाह 

    चिकित्सक ने शबनम का इसीजी कराने को कहा। इसके बाद स्वजन शव गायब करने की अफवाह फैलाते हुए ग्रामीणों को सूचना दे दी। इसके बाद वहां से 40 की संख्या में लोगों की भीड़ इमरजेंसी वार्ड पर टूट पड़ी। 

    चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से मारपीट के साथ बदसलूकी करने लगे। इसकी सूचना कंट्रोल रूम के हेल्थ मैनेजर सचिन चंचल ने एसकेएमसीएच ओपी पुलिस को दी। स्थिति को अनियंत्रित होता देख अहियापुर पुलिस को भी बुलाया गया। 

    खबरें और भी

    मृत महिला के स्वजन को आवेदन देने को कहा

    पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। शांत होने की जगह वे इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सकों से भिड़ गए। इसकी जानकारी एमबीबीएस छात्र व जूनियर चिकित्सक को मिली। इसके बाद हॉस्टल से भारी संख्या में छात्र पहुंच गए। इससे दोनों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। 

    अंत में पुलिस ने बल प्रयोग किया। हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। इसके बाद पुलिस ने मृत महिला के स्वजन को आवेदन देने को कहा।

    शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा

    एसकेएमसीएच ओपी के एएसआई दीपक कुमार सिंह ने बताया कि हंगामा की सूचना मिलने पर वह पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। इस बीच चिकित्सक और मरीज के स्वजन के बीच झड़प देख किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर कर विधि-व्यवस्था बहाल करा दी गई है। 

    स्वजन को शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा गया है, लेकिन वह इससे इनकार कर दिए हैं। शव स्वजन को सौंप दिया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। पुलिस बल की तैनाती इमरजेंसी वार्ड के बाहर की गई है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फपुर में 30 साल से बंद मोतीपुर चीनी मिल में नई हलचल, किसानों के अच्छे दिन की आहट