Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के सरकारी स्कूल में बच्चों से ढुलवाई गईं किताबें, वीडियो वायरल होने पर मांगा गया स्पष्टीकरण

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 11:22 AM (IST)

    बंदरा के पटसारा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों से तपती धूप में पाठ्यपुस्तकों के बंडल ढुलवाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया ह ...और पढ़ें

    HighLights

    1. स्कूली बच्चों से धूप में ढुलवाए गए किताबों के बंडल।

    2. वीडियो वायरल होने पर बीडीओ ने लिया मामले का संज्ञान।

    3. प्रभारी प्रधानाध्यापिका से दो दिन में मांगा गया स्पष्टीकरण।

    संवाद सहयोगी, बंदरा। पटसारा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एक मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां स्कूली बच्चों से मालवाहक वाहन पर लदे पाठ्यपुस्तकों के बंडल ढुलवाए गए।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो की दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है, लेकिन मामला तूल पकड़ते देख बीडीओ ने संज्ञान लेते हुए प्रभारी एचएम से स्पष्टीकरण मांगा है।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है, जिसमें छोटे बच्चे तपती धूप में सिर पर किताबों के बंडल उठाकर विद्यालय के कमरों तक ले जाते हुए नजर आ रहे हैं।

    बच्चों से उतरवाई गई किताबें

    इस दृश्य ने शिक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी से कक्षा एक से आठ तक की पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया था। आरोप है कि इन्हीं पुस्तकों को विद्यालय में उतारने के लिए प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बच्चों का सहारा लिया।

    बीडीओ सह बीईओ आमना वसी ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी एचएम निशा कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    इस संबंध में पत्र जारी कर दो दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित प्रभारी एचएम के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार: 11वीं में नामांकन के लिए आवेदन शुरू, 10 हजार स्कूलों में 17 लाख से ज्यादा सीटों पर मिलेगा मौका