Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में कांवरियों पर पहली बार हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा, हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हुआ शहर

    By Babul Deep SinghEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:55 AM (IST)

    मुजफ्फरपुर में पहली बार कांवरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जो राज्य सरकार के निर्णय का परिणाम था। खराब मौसम के कारण देरी के बावजूद, हरिसभा च ...और पढ़ें

    हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा। फोटो जागरण

    हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा। फोटो जागरण

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में कांवरियों पर पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा।

    2. राज्य सरकार के निर्णय से कांवरियों में दिखा भारी उत्साह।

    3. बाबा गरीबनाथ मंदिर मार्ग सहित कई स्थानों पर हुई पुष्पवर्षा।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले में पहली बार कांवरियों पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई। राज्य सरकार की ओर से हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कराने का निर्णय लिया गया। पहले सोमवार की सुबह सात बजे का समय इसके लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन मौसम खराब होने और आसमान में बादल छाए रहने के कारण इसमें देरी हुई।

    करीब साढ़े आठ बजे हरिसभा चौक, रामदयालु, बाबा गरीबनाथ मंदिर, साहू पोखर और जिला स्कूल के समीप कांवरियों पर पुष्पवर्षा की गई। भक्ति में उत्साह का माहौल रहा। हर हर महादेव के नारे से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा। चारों तरफ भगवान शिव के जयकारे और बाबा गरीबनाथ की जय का उद्घोष सुनाई दे रहा था।

    बाबा गरीबनाथ धाम पर जलाभिषेक करने वाले कांवरियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लिए यह एक अलौकिक अनुभूति थी। सड़कों पर असंख्य कांवरियों के साथ लोग अपने घरों के छत पर भी खड़े होकर इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

    गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक की पुरानी परंपरा

    विदित हो कि पहलेजा घाट से जलबोझी कर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने की परंपरा दशकों पुरानी है। कांवरियों की सेवा विभिन्न प्रकार से जिला प्रशासन से लेकर अलग-अलग विभाग और सेवा दलों के द्वारा की जाती रही है, लेकिन यह पहला अवसर था जब पुष्पवर्षा की गई।

    खबरें और भी

    कांवरिया मार्ग में जिला प्रशासन की ओर से माइकिंग कर भी इसकी जानकारी दी गई थी। इससे कांवरियों में उत्साह का माहौल था। विदित हो कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कांवर यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर से भक्तों पर पुष्पवर्ष कराए जाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, लेकिन बिहार में यह पहला मामला होगा जब कांवरियों पर आसमान से पुष्पवर्षा कराई गई।

    यह भी पढ़ें- 'छात्रों के कंधे पर राजनीति चमका रहे राहुल गांधी'; भागलपुर में शाहनवाज हुसैन बोले- युवाओं के दिल में बसते हैं PM मोदी