Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'छात्रों के कंधे पर राजनीति चमका रहे राहुल गांधी'; भागलपुर में शाहनवाज हुसैन बोले- युवाओं के दिल में बसते हैं PM मोदी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 08:15 AM (IST)

    भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी पर छात्रों के मुद्दों पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के दिल में ब ...और पढ़ें

    भागलपुर में शाहनवाज हुसैन का तंज: खत्म हो रही कांग्रेस को छात्रों के कंधे की जरूरत, संसद ने बनाया पेपर लीक पर कठोर कानून

    भागलपुर में शाहनवाज हुसैन का तंज: खत्म हो रही कांग्रेस को छात्रों के कंधे की जरूरत, संसद ने बनाया पेपर लीक पर कठोर कानून

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर छात्रों और युवाओं के संवेदनशील मुद्दों पर ओछी राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है। रविवार को सैंडिस कंपाउंड स्थित कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के दिल में बसते हैं, जबकि जनाधार खो चुकी कांग्रेस को अब अपनी राजनीति चमकाने के लिए छात्रों के कंधे की जरूरत पड़ रही है।

    शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक मंच बनाने के बजाय उनकी समस्याओं का व्यावहारिक समाधान बताना चाहिए।

    पेपर लीक पर संसद ने बनाया कड़ा कानून

    पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को पेपर लीक के मुद्दे पर राजनीति करने से पहले यह बताना चाहिए कि कांग्रेस शासित राज्यों में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्तियों की क्या स्थिति है। केंद्र सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए संसद में बेहद कठोर कानून बनाया है और दोषियों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    दोषियों पर कार्रवाई जारी

    उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, संघ और उद्योग जगत पर अनर्गल आरोप लगाने से युवाओं की समस्याओं का हल नहीं निकलेगा। राहुल गांधी आगामी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनावों को देखते हुए केवल राजनीतिक लाभ उठाने की फिराक में हैं, जिसे देश की जनता और युवा कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

    युवाओं में सबसे लोकप्रिय नेता हैं मोदी

    शाहनवाज हुसैन ने हालिया सर्वे का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने युवाओं से किए गए हर वादे को पूरा किया है और आज देश का युवा मजबूती से उनके साथ खड़ा है।

    खबरें और भी

    बांकीपुर परिणाम पर होगी समीक्षा

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के जनादेश को सहजता से स्वीकार करती है और पार्टी इस परिणाम पर गहराई से चिंतन-मनन करेगी। उन्होंने प्रशांत किशोर को पहली बार उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर विधायक बनने पर भी प्रतिक्रिया दी और याद दिलाया कि विधानसभा चुनाव में भागलपुर की सभी सीटों पर एनडीए ने परचम लहराया था।

    प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, नभय चौधरी, महामंत्री नितेश सिंह, श्वेता सिंह, चंदन ठाकुर और अजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।