Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला: जमुई से सुल्तानगंज-देवघर के लिए आज से शुरू होगी स्पेशल बस सेवा, रूट और किराया तय

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 07:00 AM (IST)

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने श्रावणी मेला के लिए जमुई से देवघर वाया सुल्तानगंज विशेष बस सेवा शुरू की है। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. जमुई से देवघर वाया सुल्तानगंज श्रावणी मेला बस सेवा शुरू।

    2. दो बसें कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चलेंगी।

    3. जमुई से सुल्तानगंज 137, देवघर 316 रुपये किराया निर्धारित।

    संवाद सहयोगी, जमुई। श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने जमुई से देवघर वाया सुल्तानगंज श्रावणी मेला स्पेशल बस सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है।

    रविवार से दो बसों के साथ इस सेवा का परिचालन शुरू होगा। बसें जमुई से सुल्तानगंज होते हुए देवघर तक जाएंगी। फिर अगले दिन सुबह 8:00 बजे देवघर से जमुई के लिए रवाना होगी।

    डिपो अधीक्षक प्रवीर विक्रम सिंह ने बताया कि जमुई से दोपहर 12 बजे बस सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी। सुल्तानगंज से आगे बस देवघर तक जाएगी। वहीं, देवघर से सुबह आठ बजे बस जमुई के लिए खुलेगी। इस सेवा से श्रद्धालुओं को सुल्तानगंज और देवघर के बीच आवागमन के लिए सीधा परिवहन साधन उपलब्ध होगा।

    जमुई से सुल्तानगंज जाने के लिए यात्रियों को 137 रुपये किराया देना होगा। वहीं, देवघर से जमुई आने का किराया 200 रुपये निर्धारित किया गया है।

    मेला के दौरान यात्रियों की संख्या और बसों की मांग को देखते हुए परिचालन व्यवस्था में आगे बदलाव किया जा सकता है।

    दो प्रमुख तीर्थस्थलों को जोड़ेगी बस

    श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवरिया देवघर जाते हैं। ऐसे में जमुई से सुल्तानगंज और देवघर तक सीधी बस सेवा शुरू होने से जिले के श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही देवघर से जमुई आने वाले यात्रियों को भी सीधा परिवहन साधन मिल सकेगा।

    किराया तालिका
    जमुई से

    स्थान किराया (₹)
    मलयपुर 10
    लक्ष्मीपुर 35
    गंगटा मोड़ 68
    खड़गपुर 81
    तारापुर 104
    सुल्तानगंज 137
    देवघर 316

    किराया तालिका
    देवघर से

    स्थान किराया (₹)
    जसीडीह 10
    चकाई 61
    सोनो 125
    झाझा 148
    गिद्धौर 171
    जमुई 200

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले में भोलेनाथ के भक्तों को बड़ी राहत, डीडीयू-गया के बीच 17 अगस्त तक रोज दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन