Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    होली पर टिकट न मिलने से परदेसियों की घर वापसी मुश्किल, बिहार आने वाली ट्रेनों में 500 से अधिक की वेटिंग लिस्ट

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 03:54 PM (GMT+05:30)

    होली पर घर लौटने वाले परदेसियों को ट्रेन टिकट की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों से बिहार आने वाली ट्रेनों में 500 से अ ...और पढ़ें

    ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट। (जागरण)

    ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट। (जागरण)

    HighLights

    1. ट्रेनों में 500 से अधिक की वेटिंग लिस्ट

    2. प्रवासी मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी

    3. यात्रियों ने रेलवे से विशेष ट्रेनें चलाने की मांग की

    जागरण संवाददाता, जहानाबाद। होली के अवसर पर ट्रेनों में टिकट न मिलने से परदेसियों की घर वापसी मुश्किल हो गई है।

    दिल्ली, मुंबई, सूरत आदि जगहों से बिहार आने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। महीने भर पहले बुकिंग के बावजूद कन्फर्म सीट न मिलने से प्रवासी मजदूरों और नौकरीपेशा लोगों में भारी चिंता और अफरातफरी का माहौल है।

    महाबोधि एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में वेटिंग सूची 500 के पार पहुंच चुकी है। स्लीपर और एसी कोच में कंफर्म सीट मिलना असंभव हो गया है।

    स्टेशन मास्टर जितेन्द्र प्रसाद ने बताया कि तत्काल कोटे में भी सीमित सीटें उपलब्ध हैं। प्रतिदिन केवल एक-दो यात्रियों को ही तत्काल में कंफर्म टिकट मिल पा रहा है।

    कुछ ही मिनट में फुल हो जाती हैं सीटें

    टिकट बुकिंग खुलते ही कुछ ही मिनटों में सभी सीटें बुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि होली के कारण ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है और इस समय यात्रियों की संख्या सामान्य से कई गुना अधिक हो गई है।

    दिल्ली में रहने वाले जहानाबाद निवासी संजीव कुमार, सनी कुमार और पंकज कुमार ने बताया कि काफी प्रयास के बावजूद टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

    होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर परिवार के साथ रहने की इच्छा है, लेकिन टिकट नहीं मिलने से घर आना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से विशेष ट्रेनों के संचालन की मांग की है।

    प्रवासी मजदूर, छात्र और नौकरीपेशा लोग होली पर घर लौटने के लिए स्पेशल ट्रेनों पर नजर रखे हुए हैं। अगर अतिरिक्त ट्रेन और कोच उपलब्ध नहीं कराए गए, तो पर्व पर घर पहुंचना कठिन हो जाएगा।

    लोग मजबूरी में बस या निजी साधनों से लंबी दूरी तय करने का विकल्प सोच रहे हैं, जिससे समय और खर्च ज्यादा होगा।

    यह भी पढ़ें- Special Train: होली पर घर लौटने वालों को राहत: टाटानगर-बक्सर के बीच नई स्पेशल ट्रेन, हजारों यात्रियों को सीधा फायदा