Special Train: टाटानगर-बक्सर के बीच वाया धनबाद स्पेशल ट्रेन, हजारों यात्रियों को सीधा फायदा
Indian Railway: रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टाटानगर और बक्सर के बीच नई स्पेशल ट्रेन (08183/08184) चलाने की घोषणा की है। यह ट ...और पढ़ें

होली स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी राहत। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
टाटानगर-बक्सर के बीच नई होली स्पेशल ट्रेन शुरू।
धनबाद और पटना के रास्ते चलेगी, यात्रियों को राहत।
मार्च महीने में मंगलवार-बुधवार को होगा परिचालन।
जागरण संवाददाता, बक्सर। होली के त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर से बक्सर के बीच एक नई होली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 08183/08184 चलाने की घोषणा की है।
यह ट्रेन धनबाद और पटना के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेगी। जिससे झारखंड और बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। उक्त स्पेशल ट्रेन मार्च के पूरे महीने संचालित की जाएगी।
तीन से 31 मार्च तक होगा परिचालन
रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 08183 टाटानगर से बक्सर 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को टाटानगर से प्रस्थान करेगी।
टाटानगर से शाम 5 बजकर 10 मीनट पर खुलकर रात 20:25 बजे बोकारो स्टील सिटी, 22:20 बजे धनबाद और अगले दिन सुबह 6:23 बजे पटना जंक्शन होते हुए युबह के 8:15 बजे बक्सर पहुंचेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 08184 बक्सर से टाटानगर वापसी में 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को यहां से चलेगी। यह दोपहर 12 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके बाद दोपहर 12:50 बजे आरा, 13:53 बजे पटना और रात 23:15 बजे धनबाद होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- छपरा होकर गुजरेंगी अमृतसर-मानसी और सरहिन्द-मधुबनी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमटेबल
महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दिया गया है। मुख्य रूप से यह ट्रेन चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, पटना और आरा स्टेशनों पर रुकेगी।
होली के समय बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली नियमित ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं होती। ऐसे में टाटानगर-बक्सर स्पेशल ट्रेन के चलने से उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जो अंतिम समय में टिकट बुक करना चाहते हैं। धनबाद और बोकारो के रास्ते जाने के कारण यह कोयलांचल के यात्रियों के लिए भी एक बेहतर विकल्प साबित होगी।