Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पेट्रोल-डीजल की 'चिंता' के बीच लालू के लाल की बिहार CM को नसीहत, सम्राट मानेंगे तेज प्रताप की बात?

    Updated: Fri, 15 May 2026 04:10 PM (IST)

    तेज प्रताप यादव ने बोधगया में योग और स्वास्थ्य जागरूकता पर एक डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को दो गाड़ियों के काफिले से चल ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम को भी दो कार के काफिले के साथ चलना चाहिए: तेज प्रताप यादव

    बिहार के सीएम को भी दो कार के काफिले के साथ चलना चाहिए: तेज प्रताप यादव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बोधगया। जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) शुक्रवार को बोधगया पहुंचे। जहां उन्होंने एक विशेष डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग में हिस्सा लिया। शहर के चर्चित रायल भूटान बौद्ध मठ परिसर में घंटों तक कैमरों की हलचल रही।

    यह शूटिंग राजद विधायक कुमार सर्वजीत के आवास के सामने स्थित बौद्ध मठ परिसर में की गई। जिसे देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ भी जुटी रही।

    क्या है डॉक्यूमेंट्री की थीम?

    बताया जा रहा है कि यह डॉक्यूमेंट्री योग, स्वास्थ्य जागरूकता और पदयात्रा की थीम पर आधारित है। इसमें प्राकृतिक जीवनशैली, आध्यात्मिक वातावरण और सामाजिक संदेश को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है। बोधगया के शांत और आध्यात्मिक माहौल को देखते हुए इस स्थान को शूटिंग के लिए चुना गया।

    कब रिलीज होगी तेज प्रताप की डॉक्युमेंट्री?

    शूटिंग के दौरान तेज प्रताप यादव योग और पैदल यात्रा से जुड़े कई दृश्य करते नजर आए। डॉक्यूमेंट्री की टीम ने मठ परिसर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग एंगल से दृश्य फुटेज शूट किया। इस डॉक्यूमेंट्री को आने वाले कुछ महीनों में रिलीज किया जाएगा।

    इसे युवाओं को स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। शूटिंग के दौरान मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने पर्यावरण और वीआईपी संस्कृति पर भी अपनी राय रखी।

    खबरें और भी

    तेज प्रताप बोले- सीएम को 2 गाड़ियों के काफिले से चलना चाहिए

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग की बात करते हैं, इसलिए नेताओं और सरकार को भी इसे गंभीरता से अपनाना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री को भी मात्र दो गाड़ियों के काफिले के साथ चलना चाहिए, ताकि अनावश्यक खर्च और प्रदूषण दोनों को कम किया जा सके। तेज प्रताप यादव के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

    यह भी पढ़ें- राजद नेता तेजस्वी यादव ने Prateek Yadav को बताया समझदार, सुलझा हुआ और विवादों से दूर रहने वाला इंसान, निधन पर स्तब्ध

    यह भी पढ़ें- ऊपर कोई नहीं आएगा...; गांव पहुंचे तेज प्रताप यादव, बिहार में राजनीतिक घमासान के बीच अलग अंदाज में लालू के लाल