ऊपर कोई नहीं आएगा...; गांव पहुंचे तेज प्रताप यादव, बिहार में राजनीतिक घमासान के बीच अलग अंदाज में लालू के लाल
तेज प्रताप यादव ने अपने पैतृक गांव फुलवरिया से एक यूट्यूब व्लॉग साझा किया है, जिसमें वे अपने जीवन पर बन रहे शो की शूटिंग का दावा कर रहे हैं। यह वीडियो ...और पढ़ें
HighLights
तेज प्रताप ने फुलवरिया गांव से यूट्यूब व्लॉग साझा किया।
दावा किया, उनके जीवन पर एक शो बन रहा है।
यह वीडियो बिहार की गरमागरम राजनीति के बीच आया।
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में एक तरफ विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बयानबाजी जारी है, वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने अलग अंदाज को लेकर फिर चर्चा में हैं।
तेज प्रताप यादव ने अपने यूट्यूब व्लॉग पर गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव से एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वे अपने पैतृक गांव की झलक दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
जीवन पर शो की हो रही शूटिंग
छत पर चढ़ते समय वे कैमरे के सामने कहते हैं, 'ऊपर कोई नहीं आएगा', जिसके बाद गांव, खेत, बगीचे और आम-अमरूद के पेड़ों को दिखाते हैं।
वीडियो में तेज प्रताप दावा करते हैं कि उनकी लाइफ पर एक शो तैयार किया जा रहा है और उसकी शूटिंग चल रही है। उन्होंने अपने समर्थकों और फॉलोअर्स को फुलवरिया आने का न्योता भी दिया।
उन्होंने कहा कि जो भी उनसे मिलना चाहते हैं, वे गांव आ सकते हैं। हालांकि इसमें वे कहते हैं कि देर नहीं कीजिए, जल्दी आइए।
छोटे भाई सरकार पर लगातार हमलावर
तेज प्रताप यादव का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है, जब बिहार में राजनीतिक माहौल काफी गर्म है। उनके छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सम्राट चौधरी सरकार पर हमलावर हैं।
तेजस्वी यादव ने हाल ही में महिला आरक्षण और महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल उठाया कि मंत्रिमंडल में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं दिया गया।
तेज प्रताप कभी धार्मिक छवि, कभी बाइक राइडिंग, तो कभी सोशल मीडिया व्लॉगिंग के जरिए वे लगातार खुद को चर्चा में बनाए रखते हैं।
बिहार की सक्रिय राजनीति में भले ही उनकी भूमिका सीमित मानी जाती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी अलग पहचान बनी हुई है।