Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गया एयरपोर्ट पर ड्रोन हमलों से निपटने की विशेष ट्रेनिंग, CISF और एयरफोर्स ने दिखाई ताकत

    Updated: Thu, 14 May 2026 10:33 PM (GMT+05:30)

    गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए सीआईएसएफ ने वायुसेना के साथ मिलकर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। ...और पढ़ें

    गया एयरपोर्ट पर ड्रोन हमलों से निपटने की विशेष ट्रेनिंग

    गया एयरपोर्ट पर ड्रोन हमलों से निपटने की विशेष ट्रेनिंग

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बोधगया। गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सीआईएसएफ यूनिट एएसजी गया एयरपोर्ट में दो दिवसीय विशेष वर्कशॉप एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

    सब कन्वेंशनल एरियल थ्रेट से निपटने के लिए सिक्योरिटी कर्मियों के कोर ग्रुप की ट्रेनिंग विषय पर आयोजित यह कार्यक्रम गुरुवार तक चला, जिसमें इंडियन एयर फोर्स स्टेशन बिहटा की विशेषज्ञ टीम ने सुरक्षा कर्मियों को आधुनिक हवाई खतरों से मुकाबले का प्रशिक्षण दिया।

    इंडियन एयर फोर्स स्टेशन बिहटा, पटना से पहुंचे वारंट आफिसर मदन कुमार, जूनियर वारंट आफिसर शशि भूषण तथा सार्जेंट जी.के. सिंह ने प्रशिक्षण का नेतृत्व किया।

    वर्कशाप के दौरान प्रतिभागियों को ड्रोन और यूएवी आधारित खतरों की पहचान, उनसे निपटने की रणनीति, एंटी-ड्रोन रिस्पॉन्स सिस्टम और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

    प्रशिक्षण में एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, संदिग्ध ड्रोन गतिविधियों की मॉनिटरिंग, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय और आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों पर विशेष फोकस किया गया।

    विशेषज्ञों ने कहा कि वर्तमान समय में ड्रोन आधारित खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्कता, तकनीकी तैयारी और इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन बेहद जरूरी हो गया है। प्रशिक्षण के पहले दिन 41 सीआईएसएफ जवानों और 10 राज्य पुलिस कर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया, जबकि दूसरे दिन 14 मई को 61 सीआईएसएफ जवानों, 10 राज्य पुलिस कर्मियों के अलावा एयरपोर्ट फायर सर्विस एवं एटीसी स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

    सभी एजेंसियों ने कार्यक्रम के दौरान बेहतर तालमेल और पेशेवर प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सीएएसओ एएसजी गया ने एयर फोर्स अधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बुद्ध प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

    वहीं इंडियन एयर फोर्स टीम की ओर से सीआईएसएफ यूनिट एएसजी गया एयरपोर्ट को सफल सहभागिता के लिए “सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन भी प्रदान किया गया।

    बताया गया कि यह ट्रेनिंग कार्यक्रम न केवल एयरपोर्ट सुरक्षा से जुड़े कर्मियों की आपरेशनल तैयारी और रिस्पॉन्स क्षमता बढ़ाने में उपयोगी साबित हुआ, बल्कि भविष्य में किसी भी संभावित हवाई खतरे से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पटना मेट्रो: मीठापुर स्ट्रेच पर निर्माण कार्य में आई तेजी, शहर को मिलेगी आधुनिक सुविधा