Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    छपरा होकर गुजरेंगी अमृतसर-मानसी और सरहिन्द-मधुबनी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमटेबल

    Updated: Mon, 23 Feb 2026 06:01 PM (IST)

    होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने दो महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट्रेनें छपरा जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जिससे सार ...और पढ़ें

    छपरा स्‍टेशन से दो स्‍पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    छपरा स्‍टेशन से दो स्‍पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

    HighLights

    1. होली के लिए दो विशेष ट्रेनें घोषित की गईं।

    2. छपरा जंक्शन से होकर गुजरेंगी ये स्पेशल ट्रेनें।

    3. यात्रियों को मिलेगी कंफर्म सीट की सुविधा।

    जागरण संवाददाता, छपरा। Holi Special Trains: होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो महत्वपूर्ण होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।

    ये दोनों विशेष ट्रेनें छपरा जंक्शन होकर गुजरेंगी, जिससे सारण समेत आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

    अमृतसर–मानसी होली स्पेशल

    पहली विशेष ट्रेन 04610 अमृतसर–मानसी होली स्पेशल 25 एवं 28 फरवरी तथा 4 मार्च को अमृतसर से रात 20:10 बजे प्रस्थान करेगी।

    यह ट्रेन व्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना (ढंडारी कलां), अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा और गोरखपुर होते हुए सीवान पहुंचेगी। 

    इसके बाद ट्रेन रात 20:40 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी और सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय व खगड़िया होते हुए तीसरे दिन तड़के 02:30 बजे मानसी पहुंचेगी।

    वापसी में 04609 मानसी–अमृतसर स्पेशल मानसी से सुबह 04:00 बजे खुलेगी और सुबह 10:55 बजे छपरा जंक्शन पहुंचने के बाद गोरखपुर, बरेली, सहारनपुर और अंबाला कैंट होते हुए शाम 13:15 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

    सरहिन्द-मधुबनी होली स्पेशल

    दूसरी ट्रेन 04530 सरहिन्द–मधुबनी होली स्पेशल 25 फरवरी, 2 मार्च और 6 मार्च को सरहिन्द से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करेगी।

    यह ट्रेन राजपुरा, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या धाम, बस्ती और गोरखपुर के रास्ते अगले दिन दोपहर 12:35 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा होते हुए शाम 19:00 बजे मधुबनी पहुंचेगी।

    वापसी में 04529 मधुबनी–सरहिन्द स्पेशल मधुबनी से रात 23:00 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 06:55 बजे छपरा जंक्शन पहुंचने के बाद गोरखपुर, लखनऊ, बरेली और अंबाला कैंट होते हुए शाम 17:15 बजे सरहिन्द पहुंचेगी।

    यात्रियों के लिए सुविधा

    रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इन होली स्पेशल ट्रेनों में शयनयान, साधारण तथा वातानुकूलित कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को त्योहार के दौरान कन्फर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी।