विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बक्सर दुष्कर्म कांड में चौथा आरोपित गिरफ्तार, आरोपित शिक्षकों को भागने में कर रहा था मदद; चार दिनों में उद्भेदन

Published: Tue, 08 Sep 2026 01:33 PM (IST)

बक्सर में स्कूली छात्रा के यौन शोषण और ब्लैकमेल मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में वीरेंद्र पाल उर्फ वीरेंद्र प्रसाद और उसका चचेरा भाई विकास पाल।

पुलिस गिरफ्त में वीरेंद्र पाल उर्फ वीरेंद्र प्रसाद और उसका चचेरा भाई विकास पाल।

HighLights

  1. चौथा आरोपी विकास कुमार गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों की मदद कर रहा था।

  2. स्कूली छात्रा के यौन शोषण, ब्लैकमेल मामले में पुलिस की कार्रवाई।

  3. प्रधानाध्यापक सहित चार आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में।

जागरण संवाददाता, बक्सर। कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूली छात्रा के साथ यौन शोषण, अश्लील वीडियो प्रसारित किए जाने, ब्लैकमेल करने और आरोपितों की मदद करने के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है।

डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपितों के अलावा चौथे आरोपित विकास कुमार को भी धर दबोचा है।

आरोपित को भागने में कर रहा था मदद 

उस पर आरोपितों को भागने में मदद करने का आरोप है। इसका नाम प्राथमिकी में नहीं था। अनुसंधान के क्रम में इसका नाम आया। यह मामले में आरोपित शिक्षक वीरेंद्र प्रसाद उर्फ वीरेंद्र पाल का चचेरा भाई है।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी एसडीपीओ समीर कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चौथा आरोपित कृष्णाब्रह्मा थाने के सोवां गांव निवासी महेंद्र पाल का पुत्र विकास कुमार है। वह इस जघन्य अपराध में मुख्य आरोपितों को भागने और कानूनी शिकंजे से बचाने में मदद कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने इस पूरी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

मामले में अब तक गिरफ्तार लोग

  • मो. इमाम अली अंसारी (प्रधानाध्यापक) – निवासी: अरियांव, थाना: डुमरांव
  • अरविंद कुमार (मुख्य आरोपित शिक्षक) – निवासी: ब्रह्मपुर, जिला: बक्सर।
  • वीरेन्द्र पाल (आरोपित शिक्षक) – निवासी: सोवां, थाना: कृष्णाब्रह्म।
  • विकास कुमार (सहयोगी) – निवासी: सोवां, थाना: कृष्णाब्रह्म।

चार दिनों के भीतर उद्भेदन

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआइटी ने महज चार दिनों के भीतर इस पूरे कांड का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अनुसंधान के अनुसार, मुख्य आरोपित अरविंद कुमार और उसके साथी शिक्षक वीरेंद्र पाल छात्रा का यौन शोषण कर रहे थे। 

इसका साक्ष्य सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया था। घटना की जानकारी होने के बावजूद प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी ने इसे छिपाए रखा।

यह भी पढ़ें- बक्सर में पूर्व छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल मामले में दूसरा शिक्षक भी चढ़ा पुलिस के हत्थे, चल रही पूछताछ