भागलपुर के अकबरनगर स्टेशन पर चलती ट्रेन से निकलने लगा धुंआ, यात्रियों में मची अफरातफरी
भागलपुर के अकबरनगर स्टेशन के पास रामपुर हाट गया पैसेंजर ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं उठने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

स्टेशन पर मची अफरातफरी। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
अकबरनगर स्टेशन के पास ट्रेन में उठा धुआं।
ब्रेक बाइंडिंग के कारण लगी आग, यात्रियों में अफरातफरी।
चालक-गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा।
संवाद सूत्र, अकबरनगर(भागलपुर)। भागलपुर से अप लाइन पर जमालपुर की ओर जा रही रामपुर हाट गया पैसेंजर ट्रेन में रविवार की शाम अकबरनगर रेलवे स्टेशन के करीब अचानक धुआं उठने लगी।
बताया जा रहा है कि ट्रेन के एक बोगी से ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकलने लगी और देखते ही देखते नीचे की ओर आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
घटना से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन के अकबरनगर स्टेशन पहुंचते ही रेल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति पर काबू पाया गया।
ड्राइवर और गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
चालक एवं गार्ड की सतर्कता से ट्रेन को तुरंत रोका गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन की जांच शुरू कर दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन से तेज धुआं निकलता देख यात्री घबराकर नीचे उतरने लगे। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
स्टेशन मास्टर ने की पुष्टि
अकबरनगर स्टेशन मास्टर देवेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुछ देर तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही, जिसके बाद तकनीकी जांच के उपरांत आगे के लिए रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें- हाथी के टक्कर से सैरांग राजधानी एक्सप्रेस कई कोच पटरी से उतरे, रेलवे ने जमालपुर में खोला हेल्प सेंटर
